

Best Morning Skincare Routine: हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि केवल रात में चेहरा साफ करना ज्यादा जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है, जितना जरूरी रात को चेहरा साफ करके सोना है, उतना ही जरूरी सुबह उठकर सही तरीके से चेहरा धोना भी है।
कई लोगों का मानना है कि सुबह सिर्फ पानी से चेहरा धोना काफी होता है, लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह आदत आपके स्किन केयर रूटीन के असर को कम कर सकती है।
रात भर सोते समय त्वचा पर पसीना, ऑयल, डेड स्किन सेल्स और रात में लगाए गए स्किन केयर प्रोडक्ट्स के रेसिड्यू जमा हो जाते हैं। हालांकि यह दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन यह त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते है।
ऐसे में अगर सुबह उठने के बाद चेहरा को अच्छी तरह से साफ नहीं किया गया, तो सीरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स त्वचा में सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाते।
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है और आपने रात में कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट नहीं लगाया है, तो कुछ लोगों के लिए सिर्फ पानी से चेहरा धोना पर्याप्त हो सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों के लिए सुबह लाइट फेस क्लींजर से फेस को वॉश करना जरूरी हो जाता है। इससे त्वचा पर जमे अतिरिक्त तेल, पसीना और नाइट क्रीम के अवशेष आसानी से साफ हो जाते हैं।
ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए जेल या फोम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसमें नियासिनामाइड या सैलिसिलिक एसिड हो। ड्राई या सेंसिटिव स्किन के लिए सल्फेट-फ्री या क्रीम बेस्ड माइल्ड क्लींजर अच्छा होता है।
चेहरे को गीला करने के बाद फेसवॉश अप्लाई करें और अब इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरा को साफ करें।
बहुत गर्म पानी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि बहुत ठंडा पानी गंदगी को पूरी तरह साफ नहीं कर पाता। इसलिए चेहरा धोने के लिए नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
चेहरे को धोने के बाद तौलिए से रगड़कर न सुखाएं बल्कि इसे साफ कपड़े से थपथपाकर सुखाएं और इसके बाद अच्छा सा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
यदि आपकी स्किन केयक रूटीन में विटामिन C, हायल्यूरोनिक एसिड, रेटिनॉल या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हैं, तो सुबह चेहरा अच्छी तरह साफ करना और भी जरूरी हो जाता है। साफ त्वचा इन प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है और त्वचा को ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है।