Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां

Creatine For Muscle Growth: आज के समय में जिम जाने वालों के बीच क्रिएटिन नाम का सप्लीमेंट बेहद प्रचलित है। क्या होता है क्रिएटिन? किसे लेना चाहिए क्रिएटिन? आइए जानते हैं क्रिएटिन के बारे में।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:08 AM

क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Creatine Monohydrate Supplement: आज के युवा जहां एक ओर फिटनेस को लेकर सजग हुआ हैं, तो वहीं इसके साथ-साथ वे अपने खानपान को लेकर भी कोताही बरत रहे हैं। फिटनेस के दीवानों से आपने क्रिएटिन का नाम जरूर सुना होगा।

क्या होता है

क्रिएटिन एक नेचुरल कंपाउंड है, जो हमारे शरीर में नेचुरली लीवर, किडनी और पैंक्रियाज द्वारा बनाया जाता है। क्रिएटिन हमारे शरीर के स्केलेटल मसल्स में स्टोर रहता है। इसके अलावा क्रिएटिन मांस, चिकन और मछली जैसे एनिमल बेस्ड फूड प्रोडक्ट्स में भी पाया जाता है। इसी कारण से वेडिटेरियन या फिर वीगन लोगों के शरीर में क्रिएटिन की मात्रा कम होती है। क्रिएटिन शरीर में एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट को दोबारा बनाने में मदद करता है।

क्या होता है एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट

यह एक ऐसा ऊर्जा अणु है, जिसकी जरूरत मांसपेशियों को तेज और कम समय वाले शारीरिक कार्यों के दौरान होती है। इसी कारण से जब हमारा शरीर बहुत अधिक ट्रेनिंग करता है, तो इसके साथ क्रिएटिन की आवश्यकता होती है। क्रिएटिन लेने पर ताकत, पावर और मसल्स ग्रोथ में सुधार होता है।

सम्बंधित ख़बरें

मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स

क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल

Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय

क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)

अब सिर्फ एथलीट्स तक सीमित नहीं रहा क्रिएटिन

पहले क्रिएटिन को सिर्फ प्रोफेशनल स्पोर्ट्स प्लेयर और जिम जाने वालों का सप्लीमेंट माना जाता था, लेकिन अब वैज्ञानिक इसे मांसपेशियों को सुरक्षित रखने, दिमागी कार्यक्षमता बढ़ाने और उम्र बढ़ने के साथ शरीर को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार मानते हैं। यहां तक कि यह महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान भी फायदेमंद होता है।

क्रिएटिन एक ऐसा कंपाउंड है, जिस पर सबसे अधिक रिसर्च किए गए हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के ओवरऑल हेल्थ और वर्क कैपेसिटी को सपोर्ट करता है।

दिमाग के लिए भी फायदेमंद है क्रिएटिन

मसल्स की ही तरह यह ब्रेन हेल्थ को भी एनर्जी देता है। सिडेंट्री लाइफस्टाइल की वजह से तनाव, नींद की कमी और बढ़ती उम्र से होने वाले नुकसान को कम करता है। इससे फोकस, मेमोरी और दिमागी सेहत ठीक रखने में मदद मिलती है।

क्रिएटिन के अन्य फायदे

  • हाई-इंटेंसिटी परफॉर्मेंस में सपोर्ट

रिसर्च के अनुसार, जिम जाने वाले लोग क्रिएटिन का इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं कि यह उन्हें हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करता है। इससे वेट उठाने क्षमता बढ़ती है, जिससे मसल्स ग्रोथ अच्छी होती है।

  • मेनोपॉज के दौरान मददगार

मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर घटने लगता है। इस वजह से शरीर क्रिएटिन का उपयोग कम प्रभावी ढंग से करता है। ऐसे में क्रिएटिन सप्लीमेंट मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत को सपोर्ट करता है, खासकर यह तब और अधिक कारगर हो जाता है, जब इसे अच्छी ट्रेनिंग के साथ लिया जाता है।

क्रिएटिन (फोटो.सोशल मीडिया)

  • उम्र बढ़ने पर मसल्स बचाने में सहायक

बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे गिरने और शारीरिक क्षमता कम होने का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च के अनुसार, क्रिएटिन और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को साथ में करने से बैलेंस बढ़ता है।

हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह कोई चमत्कारी दवा नहीं है, जिसे स्वस्थ भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

क्या क्रिएटिन सुरक्षित है?

अध्ययन बताते हैं कि क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट सबसे सुरक्षित सप्लीमेंट्स में से एक है। यह वीगन और शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा तरीका है। ऐसे लोगों में नेचुरली क्रिएटिन लेवल कम होता है।

किन्हें क्रिएटिन नहीं लेना चाहिए

  • किडनी की बीमारी वाले लोग
  • गर्भवती महिलाएं
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • किडनी पर असर डालने वाली दवाएं लेने वाले लोग
  • इसके अलावा, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को अधिकांश मेडिकल संस्थाएं क्रिएटिन लेने की सलाह नहीं देती हैं।

क्रिएटिन कैसे लें?

  • क्रिएटिन बाजार में पाउडर के रूप में आसानी से उपलब्ध है। इसे पानी, जूस या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है।
  • क्रिएटिन शुरू करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
  • क्या आप पर्याप्त प्रोटीन ले रहे हैं?
  • क्या आपकी नींद पूरी हो रही है?
  • क्या आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं?
  • यदि आप सिर्फ ट्रेंड देखकर या जिम से बचने के लिए क्रिएटिन लेना चाहते हैं, तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी

क्रिएटिन शुरु करने से पहले क्या करना चाहिए

  • डॉक्टर से सलाह लें
  • यदि आपको कोई बीमारी है या दवाएं चल रही हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें
  • ऐसे ब्रांड का चुनाव करें, जिन्हें मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा टेस्ट किया गया हो।

एक्सपर्ट के अनुसार, सामान्य तौर पर 3–5 ग्राम क्रिएटिन प्रतिदिन लिया जा सकता है।

Creatine supplement benefits side effects how to use hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:06 AM

Topics:  

  • Fitness Tips
  • Gym
  • Health News
  • Health Tips
  • Lifestyle News
  • special Diet
  • strength

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.