UP News: जवान की पिटाई पर एक्शन-ए-NHAI...टोल प्लाजा पर ठोका 20 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म

Uttar Pradesh News: मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर रविवार को गोटका निवासी एक सेना के जवान को बंधक बनाकर खंभे से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। जिस पर NHAI ने बड़ा एक्शन लिया है।
up-news-nhai-action-20-lakh-fine-on-bhuni-toll-plaza-contract-terminated
जवान को पीटने वाले टोल प्लाजा पर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Meerut News: मेरठ के एक टोल प्लाजा पर सिपाही को बंधक बनाकर उसकी पिटाई करने के मामले में एनएचएआई भी सख्त हो गया है। टोल प्लाजा पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टोल वसूली एजेंसी मेसर्स धर्म सिंह पर कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में वह टोल प्लाजा पर होने वाली बोलियों में हिस्सा न ले सके।

मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर रविवार को गोटका निवासी एक सेना के जवान को बंधक बनाकर खंभे से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। उसे बचाने आए उसके चचेरे भाई की भी टोल कर्मियों ने पिटाई कर दी। सोमवार को मामला और गहरा गया।

धरने पर बैठे पूर्व MLA संगीत सोम

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हमला कर तोड़फोड़ की। सत्ताधारी दल से जुड़े पूर्व विधायक संगीत सोम भी गांव वालों के साथ टोल पर पहुंचे और सभी टोल कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह कार्रवाई की है।

छुट्टी से वापस लौट रहा था जवान

सेना के जिस जवान को पीटा गया उसका नाम कपिल कवाड़ है। वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से हैं। वह छुट्टी पर अपने घर मेरठ आए थे और छुट्टी बिताने के बाद श्रीनगर लौटने के लिए मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। कपिल का चचेरा भाई भी कार में उनके साथ था। इस दौरान वह भूनी टोल बूथ पर पहुंचे। जहां काफी लंबी कतारें लगी हुई थीं।

आखिर क्या है विवाद की वजह?

कपिल के ने बताया कि कपिल ने अपना आर्मी कार्ड दिखाया और खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया। कपिल ने कहा कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन टोल कर्मचारियों ने दोबारा फिर से टोल मांगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो के अनुसार, टोल कर्मचारी कपिल को लाठियों से पीट रहे थे। इसी बीच, कुछ हमलावरों ने कपिल को एक खंभे से बांध दिया। उन्होंने जवान के हाथ पीछे खींच लिए और उनमें से एक ने गाली-गलौज करते हुए जवान की पिटाई कर दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com