ये रेट बताएगा मेरा...भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को स्टेज पर मारी चप्पल, घटिया कमेंट पर दिखीं तमतमाई

Nisha Upadhyay Viral Video: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर स्टेज पर गुस्से में एंकर पर चप्पल फेंकती हुईं नजर आ रही हैं।
Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay Stage Show Viral Video
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay Stage Show Viral Video: भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के स्टेज शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिंगर एकदम तमतमाई हुईं दिख रही हैं और एंकर पर चप्पल फेंकती हुईं नजर आ रही  हैं। बताया जा रहा है कि वह परफॉर्मेंस के लिए तैयारी कर रही थीं तभी एंकर की टिप्पणी से उनका गुस्सा भड़क गया।

निशा उपाध्याय को लेकर एंकर ने की टिप्पणी

दरअसल, वायरल वीडियो का लोकेशन बिहार के सारण जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। स्टेज प्रोग्राम के दौरान एंकर मुकेश ने एंकरिंग करते हुए कहा कि "अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए, तालियां बजाइए और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस… या कुछ और?" भीड़ में कुछ लोग यह सुनकर हंस पड़े। एंकर की यह टिप्पणी निशा को बिल्कुल नागवार गुजरी और वह गुस्से में आगबबूला हो गईं।

भड़कीं सिगंर चप्पल से दौड़ी मारने

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निशा उपाध्याय ब्लू कलर की साड़ी में हैं और हाथ में चप्पल लिए एंकर की तरफ दौड़ रही हैं। एंकर बचने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि पीछे से कुछ लोग चिल्ला रहे हैं, "मुंह तोड़ो इसका!" निशा गुस्से में बोल रही हैं, "रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए इसका रेट हम बताएं। इसको मारेंगे हम।" हालांकि, इस बीच स्टेज पर अफरातफरी मच गई।

कौन हैं निशा उपाध्याय

निशा उपाध्याय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी लोक गायिका, स्टेज परफॉर्मर और अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 478K फॉलोअर्स हैं। निशा की स्टेज लाइफ बेहद सक्रिय रही है, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस के दौरान पहले भी विवाद और जोखिमपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, साल 2023 में एक स्टेज शो के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में निशा को गोली लग गई थी, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद स्टेज पर काम जारी रखा। फिलहाल इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर भोजपुरी स्टेज शो की फूहड़ता और अश्लीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निशा उपाध्याय की प्रतिक्रिया ने दर्शकों और फैंस के बीच बड़ी चर्चा छेड़ दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com