- Hindi News »
- Latest News »
- Disha Salian Death Case Sanjay Raut Cm Devendra Fadnavis Apologise To Aaditya
आदित्य ठाकरे से माफी मांगे फडणवीस, बीजेपी पर हावी विपक्ष, कहा- चुनाव के लिए…
दिशा सालियान मौत मामले की फिर से जांच करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित SIT ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं है। इसके बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया।
- Written By: प्रिया जैस

देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: दिशा सालियान सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस एसआईटी की रिपोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट को सौंपी गई। बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट मिल गई। दिशा सालियान मौत मामले की फिर से जांच करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे आत्महत्या करार दिया और आदित्य ठाकरे को निर्दोष बताया। कोर्ट से मिली राहत के बाद विपक्ष सरकार पर हावी हो गया।
महाराष्ट्र सरकार पर अब विपक्ष दबाव डाल रहा है कि वे आदित्य ठाकरे से माफी मांगे। जिसमें दिशा सालियान मौत मामले में ‘बेईमानी’ की बात कही गई है। मुंबई पुलिस की एसआईटी की रिपोर्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट को दिशा सालियान मौत मामले में ‘बेईमानी’ से इनकार करने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “अब, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को (आदित्य ठाकरे से) माफी मांगनी चाहिए। नारायण राणे के बेटे नितेश राणे, देवेंद्र फडणवीस, अन्य भाजपा नेता, एकनाथ शिंदे, इन सभी को शिवसेना (यूबीटी) और आदित्य ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए।”
संजय राउत ने की मांग
मुंबई पुलिस की एसआईटी की रिपोर्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट को दिशा सालियान मौत मामले में ‘बेईमानी’ से इनकार करने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
Vidhan Parishad Election: शिवसेना को हक की 7 सीटें चाहिए; शिंदे के नो कॉम्प्रोमाइज स्टैंड ने BJP की बढ़ाई धड़कन
Explainer: 10 साल की कानूनी जंग, रेलवे का विस्तार और विस्थापन का दर्द, बांद्रा गरीब नगर में क्यों चले बुलडोजर?
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में परमाणु ऊर्जा की महाक्रांति, 4 कंपनियों से करार, 6.50 लाख करोड़ का निवेश
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On Mumbai Police SIT’s report to Bombay High Court ruling out ‘foul play’ in Disha Salian death case, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Now, Maharashtra CM Devendra Fadnavis should apologise (to Aaditya Thackeray). Narayan Rane’s son Nitish… pic.twitter.com/FOusGlckuZ — ANI (@ANI) July 3, 2025
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट, कोर्ट बोला- संदेह की गुंजाइश..
चुनाव के लिए किया सालियान का इस्तेमाल – पवार
बॉम्बे हाईकोर्ट को दी गई मुंबई पुलिस एसआईटी की रिपोर्ट पर एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार, “अब, मैं सभी मंत्रियों, नेताओं और सत्ता में बैठे लोगों से पूछता हूं, जिन्होंने आदित्य ठाकरे को बदनाम करने के लिए दिशा सालियान के नाम का इस्तेमाल किया, उन्हें मीडिया में आना चाहिए, उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए कि हमने गलत जानकारी दी, हमारे पास गलत जानकारी थी, इसलिए हम लोगों से और आदित्य ठाकरे से भी माफ़ी मांगते हैं क्योंकि हम कह रहे थे कि कोई संबंध नहीं है फिर भी उन्होंने आदित्य ठाकरे और दिशा सालियान के नाम का इस्तेमाल सिर्फ़ बिहार चुनाव, मुंबई चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए किया।”
Disha salian death case sanjay raut cm devendra fadnavis apologise to aaditya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














