पाकिस्तान में लगे श्रीराम के नारे...राम-राम, हरि-हरि से गूंजा स्कूल, Video देखें

Pakistan News: पाकिस्तान के स्कूल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र संस्कृत का श्लोक सुना रहा है। इसके साथ ही जय श्रीराम का नारा भी लगा रहा है। वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Slogans of Shri Ram were raised in Pakistan...School echoed with Ram-Ram, Hari-Hari, watch the video
पाकिस्तान में श्रीराम का नाम ले रहा छात्र।
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Jai Shri Ram Slogans: कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो हमारे सामने आ जाते हैं, जो देश की सीमाओं के पार जाकर सोचने के लिए मजबूर करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू बच्चा न केवल धाराप्रवाह संस्कृत के श्लोक सुना रहा, बल्कि पूरे जोश के साथ जय श्रीराम का नारा भी लगा रहा है। कट्टरपंथी पाकिस्तान से आया यह वीडियो देखकर सभी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पाकिस्तानी हिंदू बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू लड़का संस्कृत के श्लोक सुनाते हुए दिख रहा है। वह बिना रुके संस्कृत के कई श्लोक सुना रहा है। इतना ही नहीं वह शिक्षक के सामने जय श्रीराम का नारा भी लगाता है। इसके बाद शिक्षक उसकी तारीफ करता है।

नेटिजंस ने यूं की तारीफ

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि इतना ज्यादा हिंदू तो हिंदुस्तान में भी नहीं है। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया-जय सनातन धर्म संस्कृति। एक अन्य यूजर ने लिखा, धन्यवाद करती हूं दिल से पाकिस्तानी हिंदुओं का, जो स्कूल में भगवान की शिक्षा दे रहे हैं।

किसने पोस्ट किया वीडियो?

इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान बच्चे का यह वीडियो Harichand Parmar Official पेज से पोस्ट किया गया है। उनका दावा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के स्कूल का है। हरिचंद परमार अपने बायो में खुद को पाकिस्तानी हिंदू बताते हैं। वह व्लॉग बनाते हैं और ज्यादातर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के उमरकोट से व्लॉग बनाकर डालते हैं। इसमें वह पाकिस्तानी हिंदुओं की जिंदगी के बारे में जानकारियां देते हैं।

लाहौर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी संस्कृत

लाहौर यूनिवर्सिटी में अब संस्कृत के श्लोक गूंजने वाले हैं। लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) में संस्कृत पढ़ाई जाएगी। यूनिवर्सिटी में क्लासिकल लैंग्वेज कोर्स के तहत संस्कृत विषय को शामिल किया गया है। इसके तहत भगवद्गीता और महाभारत भी पढ़ाई जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने क्लासिकल भाषा में 4 क्रेडिट का कोर्स शुरू किया है। यहां तीन महीने तक एक वीकेंड वर्कशॉप चली थी। उसमें छात्रों, शोधकर्ताओं और भाषा में रुचि रखने वालों ने भाग लिया था। उस दौरान संस्कृत को लेकर काफी रुचि दिखी। ऐसे में विश्वविद्यालय ने इस विषय को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाने का फैसला लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com