

नवभारत डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। झारखंड राज्य में इस बार दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को संपन्न होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस बीच झारखंड में चुनावी बयानबाजी खुब हो रही है। एक नेता दूसरे नेता पर ताबड़तोड़ बयानबाजी की बैटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुनावी बयानबाजी को लोकर मीम्स बनाए जा रहे हैं और खुब चक्कलस भी हो रही है।
इस चुनावी महौल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के आईटी सेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में एक खास कैप्शन दिया गया है। कैप्शन के तौर पर लिखा हुआ है " मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय"
इस पोस्टर में दिखाया गया है कि कुछ आदिवासी तीर धनुष लिए हुए हैं और नदी में कमल का फूल खिला हुआ है। खिलते हुए कमल के फूल की ओर आदिवासी समुदाय तीर-धनुष मारने का इशारा कर रहे हैं और ऊपर में लिखा हुआ है "मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय।"
झारखंड मुक्ति मोर्चा के आईटी सेल द्वारा निर्मित यह पोस्टर तब चर्चा का विषय बन गया, जब झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने ऑफिशियल आईडी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।
झामुमो के इस पोस्टर का मतलब साफ है कि इस बार के होने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवारों को सफाचट करने वाले हैं। हालांकि, यह तो सिर्फ झामुमो के आईटी सेल द्वारा निर्मित एक पोस्टर है।
इस बार झारखंड में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसका खुलासा तो चुनाव के नतीजों से ही पता चलेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बयानबाजी तेज हो गई है। एक नेता दूसरे नेता पर जमकर निशाना साध रहे हैं।