-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Person Who Threatened Purnia Mp Pappu Yadav Arrested From Delhi No Connection With Lawrence Bishnoi
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से नहीं है कोई संबंध
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी, महेश पांडेय, को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी, महेश पांडेय, को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। विशेष बात यह है कि इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कोई संबंध नहीं है, जैसा कि पहले मीडिया रिपोर्ट मे सामने आया था।
पुलिस के अनुसार, महेश पांडेय ने अपनी साली के नाम पर यूएई में एक सिम कार्ड लिया था। जब वह भारत लौट आया, तो उसने इसी नंबर का इस्तेमाल करके एक फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया और पप्पू यादव को धमकी भरा संदेश भेजा। पुलिस ने बताया कि सांसद को लगातार धमकी देने की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।
पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस गिरफ्तारी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस ने महेश की पहचान की, तो उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, उसने अपने अपराध को कबूल कर लिया। महेश का कहना है कि उसने पप्पू यादव को धमकी देने का निर्णय लिया था, लेकिन उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की गोलीबारी की वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और विदेश ताकतों का हाथ, CM फडणवीस का बड़ा खुलासा
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव से पहले BJP को लगा करारा झटका, प्रणव वर्मा सहित ये कद्दावर नेता JMM में हुए शामिल
कुछ सांसदों और विधायकों के साथ काम कर चुका है महेश पांडेय
सूत्रों के अनुसार, महेश पांडेय पहले कुछ सांसदों और विधायकों के साथ काम कर चुका है। उसने हाल ही में यूएई की यात्रा की थी, जहां उसकी साली रहती है। उसके द्वारा सांसद को धमकी देने की यह घटना तब हुई जब उसने पप्पू यादव का बयान बाबा सिद्दीकी हत्या के मामले में सुना।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूएई नंबर की सिम और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि महेश का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है, और इस मामले में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की आशंका से इंकार किया गया है।
यह भी पढ़ें – काठमांडू से दिल्ली जा रहे Air India की फ्लाइट्स में बम होने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
Person who threatened purnia mp pappu yadav arrested from delhi no connection with lawrence bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














