झारखंड चुनाव से पहले BJP को लगा करारा झटका, प्रणव वर्मा सहित ये कद्दावर नेता JMM में हुए शामिल

शनिवार, 2 नवंबर को कोडरमा से बीजेपी के पूर्व सांसद रीत लाल वर्मा के बेटे प्रणव वर्मा ने झामुमो का हाथ थाम लिया है। इनके अलावा एनडीए के कई नोताओं ने झारखंड चुनाव से छीक पहले झामुमो का दामन थामा है।
झारखंड चुनाव से पहले BJP को लगा करारा झटका, प्रणव वर्मा सहित ये कद्दावर नेता JMM में हुए शामिल
फोटो सोर्स - एक्स झामुमो
Published on: 
Updated on: 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव बेहद करीब आ गया है। महज कुछ ही दिनों बाद झारखंड पहले चरण की विधानसभा चुनाव होनी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बहुत जल्द अब ये पार्टियां घोषणा पत्र भी जारी करने वाले हैं। इस सब के बीच झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को झटके पर झटका मिल रहा है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को फिर से बड़ा झटका लग गया है।

शनिवार, 2 नवंबर को कोडरमा से बीजेपी के पूर्व सांसद रीत लाल वर्मा के बेटे प्रणव वर्मा ने झामुमो का हाथ थाम लिया है। इनके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति के प्रवक्ता दारा हाजरा और आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विकास राणा ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। एनडीए से झामुमो में आने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कांके स्थित आवास पर सभी को झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया है।

एनडीए से झामुमो में आने वाले सभी नेताओं का सीएम सोरेन ने किया स्वागत

एनडीए से झामुमो में आने वाले सभी उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों और वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। इस सामूहिक समर्थन से झारखंड को नई दिशा में ले जाना और भी आसान होगा। बता दें, पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, अफ्ताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू शर्मा, रामलखन मिस्त्री शामिल रहें।

झामुमो में लगातार शामिल हो रहे नेता

ध्यान देने वाली बात यह है कि विभिन्न दलों से झामुमो में शामिल होने वाले लोगों का कारवां लगातार बढ़ रहा है। ठीक दो दिन पहले जेएलकेएम से अकील अख्तर उर्फ रिजवान क्रांतिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए थे। नामांकन वापस लेने के एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी की कद्दावर नेता लुईस मरांडी, गणेश महली समेत कई लोगों ने हाल में झामुमो में शामिल होने का काम किया है और पार्टि ने इन लोगों को इस बार के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया है। लुईस मरांडी को जामा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गणेश महली को सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com