-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu And Kashmir Encounter Between Army And Terrorists In Kishtwar
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना
- Written By: अभिषेक सिंह
जमीन की जीनत कश्मीर में एक बार फिर सेना के जवानों ने नापाक इरादों वाले आतंकियों को घेर लिया है। किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक जंगल में छिपे आतंकी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं, सेना के जवान भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जमीन की जीनत कश्मीर में एक बार फिर सेना के जवानों ने नापाक इरादों वाले आतंकियों को घेर लिया है। किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक जंगल में छिपे आतंकी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं, सेना के जवान भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार की शाम सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। खबरों के मुताबिक सेना के जवान चारों तरफ से आतंकियों को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे उन्हें नेस्तानाबूद किया जा सके।
यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी अगले सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे जम्मू कश्मीर, प्रोफेशनल्स से भी करेंगे मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
AFMC Pune से देश को मिले जांबाज डॉक्टर, 60वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा नारी शक्ति का जलवा
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में चल रही है। बताया जा रहा है कि जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जो कि सुरक्षाबलों के शिकंजे से ज्यादा दूर नहीं हैं।
बीते कल रियासी में हुई थी मुठभेड़
शुक्रवार शाम को रियासी के चसाना इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां अभी भी सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है। उम्मीद है जल्द ही सुरक्षाबल आतंकियों को ढूंढ निकालेंगे।
जम्मू क्षेत्र में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां
जब से चुनाव का ऐलान हुआ है तब से जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर नजर डालें तो साफ है कि आतंकी अब सुरक्षा बलों के सामने आने से बच रहे हैं। वे घात लगाकर हमला कर रहे हैं। वे ऐसी जगहों को चुन रहे हैं, जहां से अतिरिक्त सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही वे नौ दो ग्यारह हो सकें।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत
घात लगाकर किए जाने वाले हमलों में आतंकियों की मदद करने वाले ओजीडब्ल्यू यानी ओवर ग्राउंड वर्कर्स की भूमिका पहले भी देखी गई है। ये ओजीडब्ल्यू ही होते हैं जो आतंकियों को सुरक्षा बलों के बारे में इनपुट देते हैं।
Jammu and kashmir encounter between army and terrorists in kishtwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMदतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 10:53 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














