-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Rahul Gandhi Will Go To Jammu And Kashmir For Election Campaign
राहुल गांधी अगले सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे जम्मू कश्मीर, प्रोफेशनल्स से भी करेंगे मुलाकात
- Written By: रीना पंवार
राहुल गांधी अगले सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे जहां वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स से भी मिलेंगे। इस दौरान वे श्रीनगर में भी पेशेवरों के साथ बैठक करेंगे और इन समुदायों की समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
जम्मू : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 25 सितंबर को जम्मू में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक के दौरान वे जम्मू कश्मीर के पेशेवर समुदायों के समक्ष मौजूदा मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे। इस बैठक के माध्यम से यहां के पेशेवरों को अपनी समस्याओं पर खुली चर्चा करने का मंच मिलेगा जिससे उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जा सकेगी। इस दौरान राहुल गांधी यहां कई चुनावी रैलियां भी करेंगे।
इसे लेकर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख संजय सप्रू ने बताया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान ‘डोगरी धाम’ नामक यह बैठक होगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस दौरान श्रीनगर में भी पेशेवरों के साथ बैठक करेंगे और इन समुदायों के समक्ष मौजूद मुद्दों को बेहतर ढंग से जानने-समझने की कोशिश करेंगे।
जम्मू में पेशेवरों के साथ करेंगे बैठक
सप्रू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम जम्मू में 25 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ जम्मू कश्मीर के पेशवरों की खास बैठक का आयोजन कर रहे हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन पेशेवरों के लिए क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में खुली बातचीत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चिंताओं को उठाने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
नवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
कश्मीर में भी करेंगे बैठक
एआईपीसी जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख सप्रू ने कहा, ‘‘ पहली बार, एआईपीसी जैसा राजनीतिक मंच पेशेवरों को अपनी चिंताओं, आकांक्षाओं और विचारों को सीधे साझा करने का मौका दे रहा है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भागीदारी जम्मू-कश्मीर के भविष्य को एक आकार प्रदान करने में पेशेवर समुदाय के महत्व की बढ़ती स्वीकार्यता को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि जम्मू आयोजन के बाद कश्मीर में भी ऐसी बैठक होगी जिसकी तारीख को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जनसभा को भी करेंगे संबोधित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अगले कुछ दिनों में श्रीनगर और जम्मू में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने एवं जनसभाएं करने का भी कार्यक्रम है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 23 सितंबर को राहुल गांधी श्रीनगर के शालतेंग निर्वाचन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा के पक्ष में एक रैली को और पुंछ जिले के सुरानकोट निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे । उनके 25 सितंबर को जम्मू में भी एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rahul gandhi will go to jammu and kashmir for election campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM













