- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu And Kashmir Elections Are No Means To Solve Kashmir Issue Hurriyat
विधानसभा चुनाव कश्मीर मुद्दे का हल नहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर निशाना
शुक्रवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने से कश्मीर मुद्दा हल नहीं होने वाला है। फारूक ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे के समाधान के लिए जनसंपर्क और बातचीत के शांतिपूर्ण तरीके अपनाने की बात कही।
- Written By: आकाश मसने

मीरवाइज उमर फारूक (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत मंगलवार को मतदान हुआ। चुनाव के इस चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 40 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिखीं। दूसरी तरफ हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता ने चुनाव को जम्मू कश्मीर के मुद्दे का हल नहीं बताया। लोकतंत्र के पर्व पर एक फिर हुर्रियत कांफ्रेंस ने सवाल उठाए हैं।
शुक्रवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने से कश्मीर मुद्दा हल नहीं होने वाला है। फारूक ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे के समाधान के लिए जनसंपर्क और बातचीत के शांतिपूर्ण तरीके अपनाने की बात कही। धार्मिक और अलगाववादी नेता उमर फारूक ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद किया गया है और उनकी आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें:– झारखंड चुनाव : भाजपा झारखंड चुनाव के लिए इन 5 मुख्य बिंदु पर कल करेगी बात, घोषणापत्र जारी करने के संकेत
सम्बंधित ख़बरें
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
राघव चड्ढा ने मोदी विरोधी सारे पोस्ट हटाए…सौरभ भारद्वाज ने स्क्रीनशॉट के साथ खोल दी पोल! AAP में बढ़ी कलह
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर फारूक को एक महीने से अधिक समय के बाद शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में शुक्रवार की सामूहिक नमाज अदा करने की इजाजत दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव और ‘कश्मीर मुद्दे का समाधान’ दो अलग-अलग चीजें हैं।
हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि “हमारा मानना है कि शासन के लिए नागरिक चुनाव इस मामले (कश्मीर मुद्दे) को हल करने का साधन नहीं हैं और ये संघर्ष के बारे में लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।”
यह भी पढ़ें:– 50 रैलियों से गूंजा नागपुर शहर : मोटरसाइकिल सवारों में दिखा उत्साह, उमंग और जोश
नेता दलीय हितों की बजाय जनता के हितों के बारे में सोचें
मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन और व्यक्ति संयुक्त रूप से क्षेत्र के लोगों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों से नहीं लड़ सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक दल और लोग सामूहिक रूप से व्यक्तिगत और दलीय हितों के बजाय जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।
Jammu and kashmir elections are no means to solve kashmir issue hurriyat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













