झारखंड चुनाव : भाजपा झारखंड चुनाव के लिए इन 5 मुख्य बिंदु पर कल करेगी बात, घोषणापत्र जारी करने के संकेत

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि पार्टी कल अपने पूरे घोषणापत्र को जारी नहीं करेगी, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पांच मुख्य बिंदुओं को सामने रखेगी।
झारखंड चुनाव : भाजपा झारखंड चुनाव के लिए इन 5 मुख्य बिंदु पर कल करेगी बात, घोषणापत्र जारी करने के संकेत
असम सीएम ( सोर्स - सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि पार्टी कल अपने पूरे घोषणापत्र को जारी नहीं करेगी, लेकिन राज्य की महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पांच मुख्य बिंदुओं को सामने रखेगी।

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पार्टी का ध्यान विशेष रूप से उन मुद्दों पर रहेगा जो राज्य की युवा और महिला आबादी की अपेक्षाओं और चुनौतियों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, "हम झारखंड के विकास की दिशा में एक ठोस योजना प्रस्तुत करेंगे, जो राज्य की मौजूदा समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उसके भविष्य को संवारने की दिशा में काम करेगी।"

यहां देखें हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा? 

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा का प्राथमिक फोकस राज्य की महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने पर रहेगा। सरमा ने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा कुछ ठोस योजनाएं पेश करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य, और उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं लाई जाएगी।

हालांकि, कल भाजपा द्वारा घोषणापत्र के 5 बिन्मेंदुओं पर विस्तृत जानकारी सामने आएगी, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणापत्र में किस प्रकार के मुद्दों को इस जनता के सामने रखने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com