- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur City Resonated With 50 Rallies Motorcyclists Showed Enthusiasm Excitement And Zeal
50 रैलियों से गूंजा नागपुर शहर : मोटरसाइकिल सवारों में दिखा उत्साह, उमंग और जोश
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (MSRDC) प्रस्तुत 'नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य रैली ‘ज्योत’ लेकर निकाली गई। शहर के प्रमुख 50 स्थानों से रैली निकल कर संविधान चौक पर पहुंची।

‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन के तहत भव्य रैली ‘ज्योत’ लेकर निकाली गई (फोटो नवभारत)
नागपुर : महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (MSRDC) प्रस्तुत ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य रैली ‘ज्योत’ लेकर निकाली गई। शहर के प्रमुख 50 स्थानों से रैली निकल कर संविधान चौक पर पहुंची। संविधान चौक पर ‘जय महाराष्ट्र और जय भारत’ की गूंज सुनते ही बन रही थी। युवाओं में रैली को लेकर भरपूर उत्साह, उमंग और जोश देखा गया।
ज्योत के साथ रैली की शुरूआत करते नवभारत की टीम व युवा (फोटो नवभारत)
सम्बंधित ख़बरें
नवेगांव-नागझिरा में तीन माह में 9,130 पर्यटकों ने की जंगल सफारी, 30 जून तक मिलेगा प्रवेश
गड़चिरोली के 25 गांवों ने शराब और मादक पदार्थों पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस से मांगा सहयोग
दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
TTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण
युवती, युवक सभी इसमें शामिल थे। अलग-अलग इलाकों से निकली गई रैली जहां-जहां से गुजर रही थी, लोग कोतुहल के साथ देख रहे थे। युवाओं के हाथों में ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि’ का तख्ता, ज्योत था, जो राज्य की उन्नति, प्रगति का संदेश दे रहे थे।
रैली में शामिल युवाओं में दिखा जोश (फोटो नवभारत)
नागपुर के विभिन्न प्रमुख स्थानों को मिलाकर कुल 50 रैलियां निकाली गईं। संविधान चौक, गिट्टिखदान चौक, रामनगर चौक, मानकापुर चौक और जरिपटका जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से रैली की शुरुआत हुई, जहां से शहर के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नागरिकों में रैली के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
ज्योत लेकर शहर में रैली निकालते युवाओं में उत्साह का माहौल (फोटो नवभारत)
रैली के दौरान नागपुर के लोगों ने न केवल समृद्धि महामार्ग की प्रशंसा की, बल्कि राज्य में विकसित हो रहे हाइवे और सड़क संरचना को भी सराहा। नागरिकों ने कहा कि महाराष्ट्र में हाइवे की गुणवत्ता और सुव्यवस्था ने यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाया है। इसके साथ ही समृद्धि महामार्ग जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया है।
ज्योत रैली में बाइक सवार युवाओं ने लिया भाग (फोटो नवभारत)
सामाजिक न्याय विभाग के उपक्रम
मध्यमवर्गीय, दलित ओबीसी, मराठा, अल्पसंख्यक, मुस्लिम धर्मियों के लिए राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की ओर से शिक्षा, रोजगार के लिए प्रशिक्षण, आर्थिक उन्नति के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले ढाई साल से महायुति सरकार छात्रों के लिए बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकाम के जरिए कई योजनाएं लेकर आई हैं। इन योजनाओं का बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभ हुआ है।
रैली के दौरान युवाओं में दिखा उत्साह (फोटो नवभारत)
स्पर्धा परीक्षा के माध्यम से भी छात्रों को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सामाजिक उन्नति के लिए सामाजिक न्याय विभाग की विविध योजनाएं आर्थिक और सामाजिक बल प्रदान रही हैं।
ज्योत रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग (फोटो नवभारत)
इनके मार्गदर्शन में निकली रैली
प्रमोद ठाकुर के नेतृव्त में अवस्थी चौक और अनंत नगर से, नितिन माहुले ने गिट्टीखदान और काटोल नाका चौक, प्रीमत यादव ने रामनगर चौक,शंकर नगर चौक, यश पालीवाल ने सदर, संदीप कुमार ने गोरेवाडा, करण यादव ने अजनी चौक, धंतोली, ऋषभ अरखेल ने गड्डीगोदाम, मोकोसाबाग, मोहन नगर, नई बस्ती, पांचपावली,बेजनबाग, मानकापुर, आशीष,प्रीमत कापसे, मुकशे सूर्यवंशी ने आकाशवाणी चौक, वीसीए चौक, लिबर्टी चौक, लेडिज क्लब, विधानभवन चौक, रोहित यादव ने जरीपटका में व शंभुनगर, झिंगाबाई टाकली, इंदौरा, गोंडवाना चौक से भी रैली निकली।
‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नागपुर में भव्य रैली ‘ज्योत’ लेकर निकाली गई (फोटो नवभारत)
Nagpur city resonated with 50 rallies motorcyclists showed enthusiasm excitement and zeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवेगांव-नागझिरा में तीन माह में 9,130 पर्यटकों ने की जंगल सफारी, 30 जून तक मिलेगा प्रवेश
Jun 15, 2026 | 06:24 PMगड़चिरोली के 25 गांवों ने शराब और मादक पदार्थों पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस से मांगा सहयोग
Jun 15, 2026 | 06:12 PMदिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
Jun 15, 2026 | 06:10 PMTTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण
Jun 15, 2026 | 06:10 PMएक ओर अखिलेश कर रहे हिंदुत्व की बात…दूसरी ओर उनके सांसद हिंदुओं को बता रहे ‘जहरीला’, विवादित बयान पर बवाल!
Jun 15, 2026 | 06:02 PMMP News: इंदौर में महिला ने लगाई सीएम से गुहार, प्रशासन ने की कार्रवाई; सील हुई शराब की दुकान
Jun 15, 2026 | 06:00 PMट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
Jun 15, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM










