- Hindi News »
- India »
- Year Ender 2025 Leaders Who Faced Big Defeats And Lost Power Arvind Kejriwal
Year Ender: इन दिग्गज नेताओं के लिए बुरे सपने जैसा रहा 2025, जनता ने कुर्सी से उतारकर जमीन पर पटका
Politica Year Ender 2025: साल 2025 में कई नामचीन नेताओं को जनता ने अपने मताधिकार की ताकत का एहसास कराते हुए न सिर्फ कुर्सी से उतारा, बल्कि अर्श से फर्श पर ला पटका।
- Written By: अभिषेक सिंह

अरविंद केजरीवाल व तेज प्रताप यादव (डिजाइन फोटो)
Year Ender 2025: हर एक नया साल खुशियों की सौगात लेकर आता है तो साथ में गमों का बोझ भी। इन्हीं खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2025 अलविदा कहने को है। यह साल तमाम बड़े राजनेताओं के लिए खुशी की वजह बना, तो तकरीबन आधा दर्जन दिग्गज सियासतदानों के लिए अभिशाप भी साबित हुआ।
साल 2025 में कई नामचीन नेताओं को जनता ने अपने मताधिकार की ताकत का एहसास कराते हुए न सिर्फ कुर्सी से उतारा, बल्कि अर्श से फर्श पर ला पटका। तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से दिग्गज नेता हैं, जिनकी कुर्सी 2025 में जनता ने छीन ली।
1– दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
साल 2025 की शुरुआत में ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए। 8 फरवरी को आए चुनाव नतीजों में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें परवेश वर्मा ने 4 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
2– दिल्ली के पूर्व Dy CM मनीष सिसोदिया
इसी चुनाव में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को भी बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा। जंगपुरा विधानसभा सीट पर उन्हें भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने करीब 600 वोटों से हरा दिया। सिसोदिया को 38,184 वोट हासिल हुए थे, जबकि मारवाह को 38,859 वोट मिले थे।
4– मोदी सरकार के पूर्व मंत्री रमेश बिधूड़ी
इस फेहरिस्त में भाजपा के सांसद रहे रमेश बिधूड़ी का नाम भी शामिल है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने 3 हजार 500 से ज्यादा वोटों से मात दी थी। रमेश बिधूड़ी अपने आक्रामक और विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे थे।
रमेश बिधूड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)
3– दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ सरकार में मंत्री और दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को भी शिकस्त मिली। वह ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर बीजेपी की शिखा रॉय से हार गए। जिन्होंने 3,188 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। शिखा रॉय को 49 हजार 594 वोट मिले, जबकि भारद्वाज को 46,406 वोट मिले
5– दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करनैल सिंह ने करीब 21,000 वोटों के अंतर से हरा दिया। करनैल सिंह को 56 हजार 869 वोट मिले, जबकि सत्येंद्र जैन 35 हजार 871 वोट ही हासिल कर सके थे।
6– लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव
हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। परिवार और पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल बनाकर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। यहां तेज प्रताप यादव 35 हजार 703 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: तीन पूर्व CM और दो राज्यपाल, 2025 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 10 दिग्गज राजनेता
यह उन आधा दर्जन नेताओं की फेहरिस्त है जिन्हें साल 2025 में जनता ने जनादेश की शक्ति दिखाते हुए कुर्सी से उताकर नीचे फेंक दिया। साथ ही जनता ने यह भी संदेश दिया कि सियासत में नाम से ज्यादा काम और रणनीति मायने रखती है।
Year ender 2025 leaders who faced big defeats and lost power arvind kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














