- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Attack India Us Trade Deal Bjp Farmers Betrayal News
‘भाजपाई आज भी विदेशियों के एजेंट हैं’, India-US ट्रेड डील पर अखिलेश यादव का हमला, किसानों के लिए बताया खतरा
Akhilesh Yadav on India US Trade Deal: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों पर बड़ा हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आज भी विदेशियों के एजेंट की तरह काम कर रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अखिलेश यादव, (सपा प्रमुख)
India US Trade Deal: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे देश की 70 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इससे भारतीय कृषि व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो जाएगी।
भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर देश की सियासत में उबाल आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस समझौते को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि इस डील को करने के पीछे सरकार पर आखिर क्या दबाव था।
अन्नदाताओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने इस समझौते को देश के अन्नदाताओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। अखिलेश यादव के अनुसार, भारत के घरेलू बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों और खाद्यान्नों के लिए पूरी तरह खोल देना, देश की उस 70 प्रतिशत आबादी के साथ विश्वासघात है जो अपनी रोजी-रोटी के लिए पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर है।
सम्बंधित ख़बरें
RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
30 साल का राजनीतिक सफर…कई विवादों से जुड़ा नाम, लेकिन सम्राट चौधरी का पीछा नहीं छोड़ेंगे ये 3 आरोप
“विदेशी एजेंट” वाली टिप्पणी क्या है?
अखिलेश यादव ने भाजपा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चोट करते हुए एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट के रूप में काम करते थे और आज सत्ता में रहकर भी वे वही भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी’ के नारों को ढोंग बताया।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आत्मनिर्भरता की बात करने वाले भाजपाई जनता के बीच जाकर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ यह धोखा करने के लिए कितना ‘कमीशन’ खाया है। उन्होंने दावा किया कि इस सौदे से देश की संप्रभुता और आर्थिक स्वायत्तता को चोट पहुंची है।
मध्यम वर्ग और महंगाई पर पड़ने वाला असर
इस ट्रेड डील के आर्थिक परिणामों का विश्लेषण करते हुए अखिलेश यादव ने बताया कि इसका नकारात्मक असर केवल किसानों तक सीमित नहीं रहेगा। उनके अनुसार, देश का निम्न मध्य वर्ग और मध्यम वर्ग भी इसकी वजह से बुरी तरह प्रभावित होगा। अखिलेश ने तर्क दिया कि अमेरिकी उत्पादों के प्रवेश से खाद्यान्न और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में मुनाफाखोरी बढ़ेगी और बिचौलियों की एक नई जमात खड़ी हो जाएगी।
इसका सीधा परिणाम यह होगा कि आम आदमी के खाने-पीने की चीजें और भी महंगी हो जाएंगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इन विदेशी कंपनियों से ‘चंदा वसूली’ करेगी, जिससे उत्पादों की कीमतें और बढ़ेंगी। अंततः, भारतीय किसान अपनी आय कम होने के कारण कर्ज के जाल में फंस जाएगा और मजबूर होकर उसे अपनी जमीन बड़े कॉर्पोरेट और अमीरों को बेचनी पड़ेगी। अखिलेश के अनुसार, जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपा का अंतिम लक्ष्य है।
‘सीड बिल’ और भ्रष्टाचार का संगठित जाल
अखिलेश यादव ने केवल ट्रेड डील ही नहीं, बल्कि ‘सीड बिल’ (Seed Bill) को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे भारतीय खेती के लिए घातक और किसान विरोधी भाजपा सरकार की “दिमागी उपज” बताया। उन्होंने याद दिलाया कि यह वही सरकार है जो पहले भूमि अधिग्रहण और काले कानून लेकर आई थी।
उन्होंने कहा कि भाजपाई पहले बीज कंपनियों से कमीशन खाएंगे, फिर पेस्टीसाइड (कीटनाशक) कंपनियों से, उसके बाद महाभंडारण (साइलो) बनाने वाली कंपनियों और फसल बीमा कंपनियों से वसूली करेंगे। उनके अनुसार, भारतीय वातावरण में विदेशी बीजों से खेती करना किसानी को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।
‘भाजपा हटाओ, किसान बचाओ’ का दिया नारा
सपा प्रमुख ने किसानों की मौजूदा समस्याओं जैसे एमआरपी (MRP), खाद की किल्लत और छुट्टा मवेशियों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अब किसान इन ज्यादतियों को और नहीं सहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गिद्ध निगाहें जमीन के उत्खनन से लेकर उसकी पैदावार तक, हर चीज पर टिकी हैं और वे साल-दर-साल किसी न किसी रूप में किसानों पर वार करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आलोचना होती रही, पर धैर्य से मिला परिणाम’: US ट्रेड डील पर PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र
अखिलेश यादव ने जनता और किसानों से इस “संगठित लूट” का पुरजोर विरोध करने की अपील की। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए अंत में नारा दिया- “भाजपा हटाओ और खेत, किसानी, किसान बचाओ!” उनके इस हमले ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में विपक्ष इस ट्रेड डील और कृषि नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है।
Akhilesh yadav attack india us trade deal bjp farmers betrayal news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














