-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why No Action Has Been Taken Against Adani Power For Violating Environmental Norms Congresss Question To Pm Modi
‘अडाणी पावर के खिलाफ पर्यावरण संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’ कांग्रेस का PM मोदी से सवाल
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को ‘अडाणी पावर’ पर गुजरात में बिजली संयंत्रों के संचालन में पर्यावरण संबंधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया और सवाल किया कि अडाणी समूह की इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘हम अडाणी के हैं कौन’ श्रृंखला के तहत पिछले कई दिनों की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ सवाल किए।
कांग्रेस अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह और प्रधानमंत्री पर लगातार हमले कर रही है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।
रमेश ने दावा किया, ‘‘मुंद्रा में 8,620 मेगावाट (मेगावाट) की क्षमता वाले 14 ताप विद्युत संयंत्र हैं, जिनमें नौ संयंत्र अडाणी के हैं, उनमें 4,620 मेगावाट का उत्पादन होता है। 22 सितंबर 2022 को गुजरात विधानसभा में पेश की गई एक कैग रिपोर्ट से पता चला कि राज्य सरकार ने अडाणी समूह द्वारा पर्यावरणीय उल्लंघन पर अपनी आंखें मूंद ली थी।”
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
उन्होंने कहा, ‘‘अडाणी पावर ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी के बिना 2014-15 और 2018-19 के बीच निचले इलाकों में अवैध रूप से 15.42 लाख टन खतरनाक ‘फ्लाई ऐश’ (राख) फेंका था। इसने इस जहरीले उपोत्पाद के पुनर्चक्रण की गलत सूचना दी थी, जबकि इसे सुनिश्चित करने के लिए कोई ऑनलाइन निगरानी प्रणाली नहीं थी, जैसा केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा आवश्यक बताया गया था।”
रमेश ने दावा किया, ‘‘कैग ने बताया कि फ्लाई ऐश को मंजूरी के बिना निचले इलाकों में फेंकने और इसके 100 प्रतिशत उपयोग की ग़लत रिपोर्ट देने के लिए गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अडाणी पावर के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की।” उन्होंने सवाल किया, ‘‘अडाणी समूह के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई? किसने विद्युत मंत्रालय और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस तरह के घोर उल्लंघनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से रोका? ” (एजेंसी)
Why no action has been taken against adani power for violating environmental norms congresss question to pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














