- Hindi News »
- India »
- Whatever Pakistan Does Will Not Be Right Nsa Ajit Doval Warned China Said We Do Not Intend To Escalate Tensions
‘पाकिस्तान ने कुछ भी किया तो…’, NSA अजीत डोभाल ने चीन को दी चेतावनी, कहा- हमारा इरादा तनाव बढ़ाने का नहीं
एनएसए ने अजीत डोभाल ने 8 देशों के अपने समकक्षों के साथ ऑपरेशन सिंदूर के लेकर मीटिंग की। डोभाल ने चीन से कहा कि हम किसी भी तरह से तनाव के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान ने कोई कदम उठाया तो उसे जवाब दिया जाएगा।
- Written By: अक्षय साहू

NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने 7 मई की रात को करीब एक बजे ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हवाई हमला करके 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है।
इसी बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कई देशों के एनएसए से बातचीत की है। डोभाल ने अपने समकक्षों से बातचीत में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।
पाकिस्तान को भारत से इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं थी, खासकर इस बात की, कि भारत ने उनके देश में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर इस तरह के हवाई हमले को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान ने भारत को जवाबी कार्रवाई की धमकी देना शुरू कर दिया है। इसके चलते भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई, जापान, रूस और चीन के एनएसए और विदेश मंत्रियों से बात की है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
डोभाल ने दी चीन को चेतावनी
एनएसए ने बुधवार को अपने समकक्षों से बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि भारत तनाव बढ़ाने के पक्ष में नहीं है न ही उसका ऐसा कोई इरादा है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमले के जवाब में कोई कदम उठाया तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।
जानकारी के मुताबिक डोभाल ने रूसी एनएसए सर्गेई शोइगु और चीन की सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से बात करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो वह दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने के साथ भी भारत ने संपर्क किया और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी गई।
Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद का पूरा परिवार खत्म
‘भारत की कार्रवाई बेहद नपी-तुली’
चीन और रूस से पहले एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत कर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। इसकी पुष्टि अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास ने की। उन्होंने लिखा कि भारत ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया, सिर्फ आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया है। भारत की कार्रवाई बेहद नपी-तुली, सटीक और जिम्मेदार रही है।
Whatever pakistan does will not be right nsa ajit doval warned china said we do not intend to escalate tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














