- Hindi News »
- India »
- West Bengal Bjp Win Election Results 2026 Modi Magic 22 States Nda Government
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
NDA Government in India: देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत ने देशभर में सुनामी ला दी है। जानिए इस समय में कहां-कहां भगवा राज है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा (फाइल फोटो) , फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बंगाल का किला फतह कर लिया है। जिससे 2011 से सत्ता पर काबिज टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही देश के 22 राज्यों में अब एनडीए की सरकारें हैं।
बंगाल के चुनाव परिणामों ने पूरे देश को चौंका दिया है। यहां न केवल बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी सीट हार गईं। बीजेपी के लिए यह जीत विशेष मायने रखती है क्योंकि यहां अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए पार्टी को कई कार्यकर्ताओं के बलिदान का दर्द सहना पड़ा था। 2013 में जहां बंगाल में बीजेपी के पास शून्य विधायक थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा 199 तक पहुँच गया है।
देशभर में ‘मोदी मैजिक’ का विस्तार, 22 राज्यों में सत्ता
13 सितंबर 2013 को जब नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब बीजेपी की पकड़ देश के कुछ गिने-चुने राज्यों तक ही सीमित थी। आज स्थिति यह है कि देश के 31 में से 22 राज्यों में बीजेपी या एनडीए गठबंधन की सरकार है। इनमें से 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के अपने मुख्यमंत्री सत्ता के शिखर पर काबिज हैं। वर्तमान में भारत के 72 फीसदी क्षेत्रफल और 78 फीसदी आबादी पर बीजेपी/एनडीए का शासन स्थापित हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
ममता बनर्जी का ओवर कॉन्फिडेंस फेल, अमित शाह का ‘डबल सीट’ फॉर्मूला सफल, क्या बंगाल में अंत की ओर है टीएमसी?
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
विधायकों की संख्या में 2013 के मुकाबले ढाई गुना बढ़त
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने न केवल केंद्र बल्कि राज्यों में भी अपनी शक्ति कई गुना बढ़ाई है। सितंबर 2013 में देशभर में बीजेपी के कुल 773 विधायक थे, जो मई 2026 तक बढ़कर 1,798 से अधिक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में विधायकों की संख्या 47 से बढ़कर 257 पहुंच गई है। असम में 5 से बढ़कर 82 विधायक हो गए हैं। ओडिशा में बीजेपी ने अपनी जमीन मजबूत की और विधायकों की संख्या 6 से बढ़कर 79 हो गई है। गुजरात (161), मध्य प्रदेश (165), महाराष्ट्र (131) और हरियाणा (48) जैसे राज्यों में भी सीटों में बड़ी बढ़त देखी गई है।
यह भी पढ़ें: लोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
दक्षिण और पूर्वोत्तर में बढ़ता परचम
बीजेपी ने उन क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाई है जहां कभी उसकी उपस्थिति नगण्य थी। अरुणाचल प्रदेश में सीटों की संख्या 3 से बढ़कर 46 हो गई है, जबकि त्रिपुरा में यह शून्य से बढ़कर 32 पहुंच गई है। दक्षिण में केरल में अब बीजेपी के 3 और तमिलनाडु में 2 विधायक हैं, जो पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत देते हैं।
West bengal bjp win election results 2026 modi magic 22 states nda government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMमिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
May 05, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













