MP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची

Wheat Procurement Date Extended: सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। किसान 23 मई तक गेहूं बेच सकेंगे। उपार्जन केंद्रों पर तौल पर्ची बनाने का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है।
Madhya Pradesh wheat procurement 2026
गेहूं खरीदी केंद्र पर किसान से मिलते CM मोहन यादव, फाइल फोटो (सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

MP Farmers Wheat Purchase Update: मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब उपार्जन केंद्रों पर तौल पर्ची बनाने का समय बढ़ा दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक सीमित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है, जिससे किसानों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।

राज्य में गेहूं उपार्जन का काम तेजी से जारी है। अब तक लगभग 7.48 लाख किसानों से 39.02 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 14.75 लाख किसानों ने गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक कराया है। सरकार द्वारा उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

23 मई तक होगी गेहूं की खरीदी

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दिया गया है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा पूरे उपार्जन कार्य की प्रति घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही स्लॉट बुकिंग व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

किसानों को किया गया 6,490.56 करोड़ रुपए का भुगतान

मध्य प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक किसानों को कुल 6,490.56 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है। सरकार का दावा है कि इस बार उपार्जन व्यवस्था को पहले से अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधा मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com