-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Voting Process Was Deliberately Delayed In Mumbai Uddhav Thackeray Slams Modi Government
मोदी सरकार के इशारे पर मुंबई में जानबूझकर मतदान प्रक्रिया में देरी की गई: उद्धव ठाकरे का आरोप
- Written By: शुभम सोनडवले
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मुंबई में कई स्थानों पर मतदान में देरी हुई और निर्वाचन आयोग ने नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर जानबूझकर ऐसा किया।

उद्धव ठाकरे (फोटो: पीटीआई)
मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई में कई स्थानों पर मतदान में देरी हुई और निर्वाचन आयोग ने नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर जानबूझकर ऐसा किया। उन्होंने दोपहर के समय यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर देरी हो रही है जहां उनकी पार्टी को अधिक वोट मिलने की उम्मीद है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मुंबई शहर की छह सीट सहित महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ठाकरे ने आरोप लगाया, “निर्वाचन आयोग के माध्यम से गंदा खेल खेला जा रहा है। मतदाताओं में बहुत उत्साह है, लेकिन निर्वाचन आयोग पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। कुछ क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों द्वारा देरी (मतदान प्रक्रिया में) की जा रही है।”
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने कई बार नामों की जांच की और महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्रों पर समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर पीने का पानी नहीं था। ठाकरे ने आरोप लगाया, “मोदी सरकार अपनी हार के डर से निर्वाचन आयोग को अपने गुलाम के रूप में इस्तेमाल कर रही है। यह मोदी सरकार की एक चाल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके खिलाफ मतदान कम से कम हो।”
सम्बंधित ख़बरें
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
मुंबई शहर कलेक्टर संजय यादव ने कहा कि सुबह के समय सेवरी, सायन कोलीवाडा और एक अन्य स्थान पर बूथों के बाहर बड़ी संख्या में मतदाता एकत्र हुए, लेकिन भीड़ न होने देने के लिए अतिरिक्त श्रमशक्ति का उपयोग किया गया और मतदान प्रक्रिया तेजी से आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “हमने 2,500 से अधिक वेब कैमरों की मदद से मतदान केंद्रों पर स्थिति की निगरानी की और तदनुसार व्यवस्था की गई।”
यादव ने कहा, “मतदान के दौरान सब कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण रहा क्योंकि हम पिछले दो माह से चुनाव की तैयारी कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत (मुंबई शहर में) भी अच्छा है। अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता शाम छह बजे या इससे पहले मतदान केंद्रों पर होंगे, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। मुंबई उपनगरीय जिलाअधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि कुछ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें थीं, लेकिन मतदान का समय समाप्त होने से पहले आने वाले सभी लोगों को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। (एजेंसी)
Voting process was deliberately delayed in mumbai uddhav thackeray slams modi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM











