-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Voting On 13 Lok Sabha Seats In Maharashtra On May 20 Piyush Goyal Ujjwal Nikam
महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान; पीयूष गोयल, उज्ज्वल निकम मैदान में
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र में पांचवें चरण में मुंबई की छह सीट सहित राज्य की 13 लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार, कपिल पाटिल और उज्ज्वल निकम मैदान में है।

उज्ज्वल निकम और पीयूष गोयल
मुंबई. महाराष्ट्र में आम चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण में सोमवार को मुंबई की छह सीट सहित राज्य की 13 लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इस चरण में 2.46 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र होंगे। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले सीट पर 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), भारती पवार (डिंडोरी) और कपिल पाटिल (भिवंडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। पार्टी ने वकील उज्ज्वल निकम (मुंबई उत्तर मध्य) को भी मैदान में उतारा है। शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण) और कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ (मुंबई उत्तर मध्य) भी चुनावी मुकाबले में हैं।
इस चरण में 24,553 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन के बीच है। महायुति में शिवसेना, भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) हैं। इस चरण की 13 सीट में से 10 मुंबई, ठाणे और पालघर में स्थित हैं। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा हैं, जो देश के सबसे शहरीकृत इलाकों में से एक है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर-पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर-पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दलों राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
महानगर में मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर में कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में हैं। ठाणे और कल्याण मुख्यमंत्री शिंदे के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई हैं क्योंकि दोनों निर्वाचन क्षेत्र उनके राजनीतिक इलाके में आते हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना का प्रतिद्वंद्वी धड़ा एक दूसरे के सामने है। मुख्यमंत्री शिंदे के करीबी सहयोगी नरेश म्हस्के ठाणे सीट से मैदान में हैं। वहीं मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण में शिवसेना के उम्मीदवार हैं।
पालघर में मुकाबला भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के बीच है, जबकि कपड़ा विनिर्माण केंद्र भिवंडी में भाजपा और राकांपा (शरदचंद्र पवार) मुख्य दावेदार हैं। धुले में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई देखी जा रही है। डिंडोरी में मुकाबला, भाजपा बनाम राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच है। वहीं, नासिक में शिवसेना और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से 35 सीट पर चार चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान हुआ था। मतगणना चार जून को होगी। (एजेंसी)
Voting on 13 lok sabha seats in maharashtra on may 20 piyush goyal ujjwal nikam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM











