- Hindi News »
- India »
- Vinayak Damodar Savarkar Accused Of Plotting To Kill These People Apart From Mahatma Gandhi
Veer Savarkar: केवल गांधी ही नहीं सावरकर पर इन लोगों की हत्या की साजिश का भी आरोप, लिस्ट में सरकारी अधिकारी भी शामिल
- Written By: आकाश मसने
विनायक दामोदर सावरकर का एक पहलू और है जिससे उनकी जिंदगी की कहानी दिलचस्प होने के साथ साथ विवादों के घेरे में भी आ जाती है। जी हां, आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताएंगे।

विनायक दामोदर सावरकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vinayak Damodar Savarkar: विनायक दामोदर सावरकर एक ऐसा नाम जिस पर भारतीय राजनीति में अक्सर बहस होती रही है। 28 मई 1883 को नासिक में जन्मे विनायक दामोदर सावरकर की कहानी कुछ ऐसी है कि कुछ लोगों के लिए वे बस सावरकर हैं तो कुछ लोग ‘वीर’ की उपाधि देते है और वीर सावरकर के नाम पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। सावरकर पेशे से वकील थे। इसके अलावा वे राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार भी थे।
आज यानी 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि है, ऐसे में उनके चाहने वाले उन्हें अलग-अलग तरह से श्रद्धांजलि देंगे। लेकिन विनायक दामोदर सावरकर का एक पहलू और है जिससे उनकी जिंदगी की कहानी दिलचस्प होने के साथ साथ विवादों के घेरे में भी आ जाती है। जी हां, आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताएंगे।
नासिक के नजदीक भागुर नामक गांव में दामोदर पंत सावरकर और राधाबाई सावरकर के घर विनायक सावरकर का जन्म हुआ। 9 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया और 7 साल बाद उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Veer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने के लगे थे आरोप
वीर सावरकर का जीवन विवादों से घिरा रहा उन पर महात्मा गांधी जैसे लोगों की हत्या की साजिश रचने तक के आरोप लगे। अभिनव भारत के अलावा उनको लोगों की हत्या की साजिश करने के आरोपों के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा उनके काले पानी की सजा और माफीनामें के किस्से हमेशा भारतीय राजनीति में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि 1948 में विनायक दामोदर सावरकर पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगा था। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की, तो इस मामले में सावरकर पर भी मुकदमा चला था। हालांकि, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
इन लोगों की हत्या का भी लगा आरोप
महात्मा गांधी के अलावा, 1909 में नासिक के कलेक्टर एएमटी जैक्सन की हत्या के मामले में भी सावरकर का नाम जुड़ा था। यह हत्या अभिनव भारत संगठन से जुड़े उनके सहयोगी अनंत कान्हेरे ने की थी। सावरकर पर आरोप था कि उन्होंने क्रांतिकारियों को हथियार मुहैया कराए, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया। जिसकी वहज से उन्हें इस मामले में भी बरी कर दिया गया।
Vinayak damodar savarkar accused of plotting to kill these people apart from mahatma gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Veer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
May 28, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: विदर्भ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, तो 9 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम
May 28, 2026 | 05:55 AMHoroscope 28 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राजनैतिक सहयोग, बदल सकती है नौकरी, जानें राशियों का नया साल
May 28, 2026 | 05:53 AMभारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
May 28, 2026 | 05:24 AMफोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM













