- Hindi News »
- Special Coverage »
- Historical Events Of 2 September
2 सितंबर का इतिहास : बुला चौधरी ने दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर किया पार, जानें महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
Historical Events of 2 September: ‘अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित बुला चौधरी ‘जल परी' की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था।

2 सितंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है|
देश दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।
1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।
1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।
1926 : इटली और यमन में एक समझौता हुआ जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व स्थापित हुआ।
1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।
1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।
1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।
1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टेलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।
1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।
1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।
2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008: गूगल क्रोम की शुरुआत।
2009: आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के मुख्यमंत्री वाई.ए।राजशेखर रेड्डी का निधन।
2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ का कोच्चि में जलावतरण किया।
सम्बंधित ख़बरें
8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
BD Jatti Death Anniversary: नगर निगम सदस्य से कार्यवाहक राष्ट्रपति तक, कुछ ऐसा रहा बीडी जत्ती का अनोखा सफर
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1′ का श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया।
2024: पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ी कुमार नितेश ने स्वर्ण पदक जीता।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Historical events of 2 september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMMahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMAaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














