- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of History Of 31 August
31 अगस्त का इतिहास : ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत
History Events of 31 August: इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई।
- Written By: दीपिका पाल

ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में मौत (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र राजकुमार चार्ल्स (वर्तमान में महाराजा चार्ल्स तृतीय) के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।
देश-दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर नहीं, अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थी मोंटू; पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर कल्पना ने ऐसे रचा इतिहास
16 मार्च का इतिहास: सचिन तेंदुलकर ने बनाया शतकों का शतक
National Freedom of Information Day: एक जिद से शुरू हुआ आंदोलन; पढ़ें आज के दिन का दिलचस्प इतिहास
National Panday Day 2026: दिन भर में 12 घंटे सिर्फ खाना! जानें पांडा की वो 7 बातें जो आपको कर देंगी हैरान
1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।
1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।
1920 : अमेरिकी शहर डेट्रॉयट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।
1957 : मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।
1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1995: पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।
1997 : ब्रिटेन की राजवधू डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
2005: इराक की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक मौके पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये।
2016: ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोजेफ को महाभियोग के बाद पद से हटाया गया। वह ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
2023: भारत के साथ ही फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान ने चीन के नये नक्शे को खारिज किया।
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2024: वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए शक्तिशाली रसायन ‘एजेंट ऑरेंज’ के पीड़ितों की मदद करने वाली वियतनामी चिकित्सक मैगसायसाय पुरस्कार के लिए चुनी गई।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know the important events of history of 31 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीरियड्स में थकान और कमजोरी को न समझें मामूली! शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये उपाय
Mar 17, 2026 | 07:54 AMठाणे में करोड़ों बस टिकट जलाने का फैसला, टीएमटी के 4.63 करोड़ टिकट होंगे नष्ट
Mar 17, 2026 | 07:45 AMएशिया में शुरु हो गई एक और जंग…पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO
Mar 17, 2026 | 07:44 AM17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन
Mar 17, 2026 | 07:39 AMनागपुर में अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, पूनम टावर-चैंबर्स में तोड़ कार्रवाई तेज; याचिकाकर्ता उठाएगा खर्च
Mar 17, 2026 | 07:37 AMChaitra Navratri 2026: व्रत में घर पर बनाएं ये देसी एनर्जी ड्रिंक, 9 दिनों तक नहीं महसूस होगी सुस्ती
Mar 17, 2026 | 07:34 AMबंगाल चुनाव का गणित: फेज-1 में BJP की अग्निपरीक्षा और फेज-2 में TMC का अभेद्य किला; क्या भाजपा पलट जाएगी बाजी?
Mar 17, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














