- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Cabinet Expansion Brijbhushan Singh Cryptic Post Political Storm Bjp
इधर योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार…उधर बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ाई BJP की टेंशन! किसकी ‘बुलंदी’ को बताया ‘तमाशा’?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Brij Bhushan Sharan Singh: कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट डाला और इस पोस्ट को योगी सरकार पर तंज माना जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह(Image- Social Media)
Brij Bhushan Sharan Singh on Yogi Cabinet Expansion: यूपी में विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इससे पहले बीजेपी सांसद रहे ब्रज भूषण शरण सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। लंबे समय से चल रहे ब्राह्मण समाज की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने मनोज पांडेय को कैबिनेट में जगह दी है।
वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक शायरी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पे बैठे हो वो टूट भी सकती है।’ अब उनके इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराजगी
ऐसा माना जा रहा है कि ये पोस्ट योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी नाराजगी हो सकती है। ऐसी चर्चा है कि बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे प्रतीक सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दिलाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की, लेकिन सियायी हलके में लंबे समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
*“शोहरत की बुलंदी भी
पल भर का तमाशा है
जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो
वो टूट भी सकती है”* — BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) May 10, 2026
बता दें कि योगी मंत्रिमंडल विस्तार में जिन आठ नेताओं का नाम सामने आया है। उनमें किसी भी ठाकुर चेहरे को जगह नहीं मिलने की बात कही जी रही है। ऐसे में बृजभूषण का ये पोस्ट उसी नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जातिय समीकरण साधने की कोशिश
भाजपा आगामी चुनाव से पहले इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर फोकस कर रही है। भाजपा का फोकस ब्राह्मण, जाट, दलित, पासी, वाल्मीकि, लोधी और अति पिछड़े वर्ग के नेताओं को जगह देने पर है।
यह भी पढ़ें- UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें छह नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट या स्वतंत्र प्रभार दिया गयै है। इन सियासी हलचल के बीच बृजभूषण शरण सिंह का ये पोस्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Up cabinet expansion brijbhushan singh cryptic post political storm bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














