- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Panchayat Election 2026 Obc Reservation Triple Test Formula Update
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
UP Panchayat Election 2026: योगी कैबिनेट ने समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। अब ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले के आधार पर ही पंचायत चुनावों में आरक्षण तय किया जाएगा।

OBC Reservation Triple Test: योगी सरकार ने पंचायत चुनावों की तारीखों पर लगी अनिश्चितता को दूर करने की दिशा में पहला और सबसे बड़ा कदम उठा लिया है। अब प्रधानी से लेकर जिला पंचायत तक का सफर पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के बेहद कड़े ‘ट्रिपल टेस्ट’ के जरिए तय होगा।
यह केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि ग्रामीण सत्ता के समीकरणों को पूरी तरह बदलने वाला ऐतिहासिक मोड़ है, जिसका सीधा असर आपके गांव की राजनीति और आरक्षित सीटों पर पड़ने वाला है।
योगी कैबिनेट की हरी झंडी
सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग’ के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले साल 2021 के चुनावों में केवल रैपिड सर्वे के आधार पर सीटें तय कर दी गई थीं, जिसे लेकर काफी कानूनी विवाद हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि बिना वैज्ञानिक और अनुभवजन्य आंकड़ों के राजनीतिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
UP बनेगा एविएशन हब! 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, 16 शहरों से सीधे होगी कनेक्टिविटी
अलीगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, कहा- जो गौ माता की रक्षा का लेगा संकल्प, उसी को मिलेगा वोट
अब सरकार ने इस विधिक अड़चन को दूर कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब आरक्षण की सूची हवा-हवाई नहीं होगी, बल्कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर हर जिले की सटीक स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।
क्या हैं तीन कसौटियां जिसे पार करना जरूरी?
सुप्रीम कोर्ट का यह ‘ट्रिपल टेस्ट’ फॉर्मूला तीन मुख्य शर्तों पर टिका है। पहली शर्त है एक समर्पित आयोग का गठन, जो यूपी के गांवों में जाकर ओबीसी वर्ग के पिछड़ेपन की गहन जांच करेगा। दूसरी शर्त यह है कि आयोग द्वारा जुटाए गए जमीनी आंकड़ों के आधार पर ही सीटों का सटीक प्रतिशत तय होगा। और सबसे महत्वपूर्ण तीसरी शर्त यह है कि किसी भी हाल में एससी, एसटी और ओबीसी का कुल आरक्षण 50 प्रतिशत की सीमा को पार नहीं करना चाहिए।

यदि सरकार इन शर्तों को पूरा किए बिना चुनाव कराती है, तो उन सभी ओबीसी सीटों को सामान्य श्रेणी में मान लिया जाएगा, जो राजनीतिक रूप से एक बड़ा जोखिम हो सकता है।
सर्वे-जनगणना की ड्यूटी के बीच उलझा चुनावी कार्यक्रम
आयोग के गठन मात्र से ही कल वोटिंग शुरू नहीं हो जाएगी। शासन की मानें तो जून के पहले सप्ताह तक आयोग में नियुक्तियों का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद असली चुनौती शुरू होगी। आयोग को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के हजारों गांवों में जाकर सर्वे करना होगा, जिसमें कम से कम दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।
आखिर कब बज सकता है गांवों में चुनावी बिगुल
इन सभी तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं को देखते हुए यह साफ है कि चुनावी मैदान सजने में अभी कुछ महीनों का वक्त और लगेगा। आयोग का कार्यकाल छह महीने तय किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नई आरक्षण सूची यानी रोटेशन पॉलिसी पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका निस्तारण होगा।
यह भी पढ़ें: डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
इन तमाम समीकरणों को देखकर जानकार मान रहे हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद ही, यानी फरवरी या मार्च के आसपास ही पंचायत चुनावों की आहट सुनाई देगी। तब तक गांवों में प्रधानी की कुर्सी का इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है, लेकिन यह साफ है कि इस बार चुनाव पूरी तरह विधिक पारदर्शिता के साथ होंगे।
Up panchayat election 2026 obc reservation triple test formula update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता-महुआ-सौगत समेत 5 सांसदों का घेराव! काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कोर्ट घसीटने की दी चेतावनी
Jun 14, 2026 | 09:06 AMPM Modi G7 Summit: G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात
Jun 14, 2026 | 08:57 AMक्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम
Jun 14, 2026 | 08:51 AMIran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
Jun 14, 2026 | 08:40 AMIran Conflict Anniversary: राष्ट्रपति पेजेश्कियान का संबोधन, एकता-सुरक्षा है ईरान की असली ताकत
Jun 14, 2026 | 08:26 AMवर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
Jun 14, 2026 | 08:25 AMजुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
Jun 14, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM













