- Hindi News »
- India »
- Uddhav Thackeray Puts An End To Speculations Of Reconciliation With Bjp
भाजपा के साथ सुलह को लेकर बोले उद्धव ठाकरे, कहा- नहीं जाएंगे पार्टी ख़त्म करने वालों के साथ
बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने उन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वह एक बार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने उन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वह एक बार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं। शिवसेना के स्थापना दिवस पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को ख़त्म करने का प्रयास किया।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को “खत्म” करने की कोशिश की। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संभावित सुलह से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया है। यह बात उद्धव ठाकरे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कही है।
गिर जाएगी एनडीए सरकार: उद्धव
ठाकरे ने शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौ जून को सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार गिर जाएगी और उसकी जगह ‘इंडिया’ गठबंधन नीत सरकार सत्ता संभालेगी। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी (भाजपा) यह खबर फैलाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है कि शिवसेना (यूबीटी) सत्तारूढ़ राजग में शामिल हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव में नहीं चलेगी राजनीतिक माफियाओं की मनमानी, पर्ची वितरण में चुनाव आयोग ने बदला नियम
‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला
बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे! तुष्टिकरण और महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, TMC पर साधा निशाना
संसद, सड़क और अब विधानसभा…महिला आरक्षण पर घिरा विपक्ष, निंदा प्रस्ताव की तैयारी में BJP ने बनाई यह रणनीति
सुलह की अटकलों को दिया विराम
शिवसेना (यूबीटी) प्रम प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों के संबंध में कहा, “हम उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की।” उन्होंने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय निचले सदन के कुछ सदस्यों से संबंधित अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना देता, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कोई चुनाव नहीं होना चाहिए।
भाजपा का हिंदुत्व ‘प्रतिगामी’
विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। ठाकरे ने भाजपा पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय पार्टी का क्षेत्रीय दलों तेदेपा और जद (यू) के साथ गठबंधन स्वाभाविक है। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा के हिंदुत्व को “प्रतिगामी” करार दिया और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को “प्रगतिशील” बताया है।
Uddhav thackeray puts an end to speculations of reconciliation with bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर हादसा! कैच लपकने के चक्कर में खिलाड़ी के चेहरे पर लगी चोट, बहने लगा खून, देखें वीडियो
Apr 18, 2026 | 09:50 PMअब नहीं डूबेगी जिंदगी, असम में बाढ़ के खिलाफ भारतीय सेना का ‘गजराज कोर’ तैयार, शुरू हुआ विशेष मिशन
Apr 18, 2026 | 09:45 PMबार-बार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन खत्म, BH Series से पूरे देश में बेफिक्र चलाएं वाहन
Apr 18, 2026 | 09:42 PMसंजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
Apr 18, 2026 | 09:39 PMमोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन
Apr 18, 2026 | 09:34 PMUkraine Shooting: कीव के सुपरमार्केट में बंदूकधारी का हमला, अंधाधुंध गोलीबारी के बाद कई लोगों को बनाया बंधक
Apr 18, 2026 | 09:32 PMबिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
Apr 18, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














