-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tikoniya Case Hearing Begins In The Death Of Four Farmers And A Journalist
तिकोनिया कांड: चार किसानों और एक पत्रकार की मौत मामले में सुनवाई शुरू
- Written By: शुभम सोनडवले

लखीमपुर खीरी (उप्र). लखीमपुर खीरी जिले में अक्टूबर 2021 में हुए तिकोनिया कांड में चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले की एक स्थानीय अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई शुरू हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) सुनील कुमार वर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई शुरू हो गयी है। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने मामले के गवाह जगजीत सिंह को अदालत में पेश किया। सिंह इस मामले में वादी भी हैं।
त्रिपाठी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाह जगजीत सिंह का बयान दर्ज किया गया, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने भी सिंह से सवाल-जवाब किये। यह सिलसिला अदालत की कार्यावधि खत्म होने तक जारी रहा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 23 जनवरी नियत की है।
सम्बंधित ख़बरें
गौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
खाद के लिए लगाई लाइन…लेकिन मिली पुलिस की लाठियां, लखीमपुर से आया बर्बर VIDEO
लखीमपुर में तेंदुआ और मजदूर की भिंड़त, सामने आया मल्ल युद्ध का LIVE वीडियो
गौरतलब है कि तीन अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों, एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक वाहन चालक की मौत हो गयी थी। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किये गये हैं।
शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पहला मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। (एजेंसी)
Tikoniya case hearing begins in the death of four farmers and a journalist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














