- Hindi News »
- India »
- The Middle Class Has Been Trapped In A Chakravyuh Rahul Gandhi Said In Lok Sabha On Modi Budget
मिडिल क्लास को चक्रव्यूह में फंसाया गया, मोदी बजट पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस दिग्गज नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बजट 2024 मिडिल क्लास को चक्रव्यू में फंसाया गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने किसानों को लेकर भी केंद्र सरकार का घेराव किया।
- Written By: शुभम पाठक

राहुल गांधी (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 23 जुलाई को देश की वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया। जिसको लेकर विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है। इसी बीच संसद के चल रहे मानसून सत्र के छठे दिन आज विपक्षी नेता राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया और बजट 2024 को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया।
कांग्रेस दिग्गज नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बजट 2024 मिडिल क्लास को चक्रव्यू में फंसाया गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने किसानों को लेकर भी केंद्र सरकार का घेराव किया।
मिडिल क्लास पर बोले राहुल गांधी
बजट सत्र के दौरान मिडिल क्लास को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि बजट से पहले मध्यम वर्ग ने प्रधानमंत्री का साथ दिया था। कोविड के समय में जब थाली बजाने वालों से कहा गया कि बजाओ तो मध्यम वर्ग ने थाली बजाई। जब आपने कहा कि मोबाइल फोन जलाओ तो मध्यम वर्ग ने जलाया। लेकिन आपने मध्यम वर्ग की पीठ और छाती में छुरा घोंपा। अब मध्यम वर्ग आपको छोड़कर यहां आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
ये भी पढ़ें:-दिल्ली कोचिंग हादसे ने गर्म कर दी देश की सियासत, संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि जहां मौका मिले, चक्रव्यूह रचो। हम चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं। आप चाहते हैं कि भारत छोटे-छोटे डिब्बों में रहे। भारत का गरीब सपने न देखे। आपको अंबानी और अडानी चाहिए, इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने टोका। विशेषज्ञ ने उपनेता मनोनयन के पत्र के बाद कहा कि आपके ही नेता ने इस बारे में कागजी कार्रवाई दी है।
किसानों को लेकर क्या बोले राहुल
मिडिल क्लास पर बोलने से पहले सांसद राहुल गांधी ने किसानों की बात करते हुए सरकार पर भूमि अधिग्रहण कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने किसानों के लिए क्या किया, तीन काले कानून। किसान आपसे एमएसपी की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं। आपने उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया है। किसान मुझसे मिलने यहां आना चाहते थे।
ओम बिरला ने राहुल को लगाई फटकार
राहुल गांधी के किसानों से मिलने वाली बात को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को फटकार लगाई। जहां राहुल गांधी के ये कहने पर कि जब मैं वहां गया तो उन्हें आने दिया गया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप उनसे मिले, इसमें सदन की मर्यादा का उल्लंघन हुआ। सदन में सदस्य के अलावा कोई और बाइट नहीं दे सकता। उन्होंने आपकी मौजूदगी में बाइट दी।
ये भी पढ़ें:-IAS बनकर ही आऊंगी घर…ये थी मां के साथ अंतिम कॉल, श्रेया यादव ने तोड़ दिया अपनी मां से किया वादा
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसान क्या चाहते हैं, एमएसपी की कानूनी गारंटी, ये इतना बड़ा काम नहीं है। अगर सरकार बजट में ये कर देती तो किसान चक्रव्यूह से बाहर आ जाते। जो काम आपने नहीं किया, हम किसानों से कहना चाहते हैं कि वो हम करेंगे।
महाभारत काल से की तुलना
बजट सत्र के दौरान अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु के मारे जाने की घटना का जिक्र किया और कहा कि अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वही भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है। चक्रव्यूह का दूसरा रूप पद्मव्यूह है जो कमलव्यूह में है जिसे मोदीजी अपनी छाती पर रखकर चलते हैं। इस व्यूह को मोदीजी, अमित शाहजी, मोहन भागवतजी, अजीत डोभालजी, अंबानीजी, अडानीजी नियंत्रित कर रहे हैं।
The middle class has been trapped in a chakravyuh rahul gandhi said in lok sabha on modi budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














