-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Exclusive Bhopal Pothole Ridden Roads Poor Condition Ground Report
EXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Pitholes In Bhopal Road: राजधानी भोपाल में आयकर भवन के सामने सड़कों पर जानलेवा गड्ढे, कांग्रेस ने भी प्रशासन को घेरा- देखें नवभारत लाइव की यह स्पेशल रिपोर्ट।

आयकर भवन के सामने वाली सड़क का हाल बेहाल (सोर्स- नवभारत लाइव)
Navbharat Live Ground Report: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम सड़कों की हालत पर कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सवाल खड़े होते हैं नेताओं के उन दावों पर जिसमें एमपी की सड़कों को यूनाइटेड स्टेट्स से बेहतर बताया जाता है। नवभारत की टीम जब सड़कों का रियलिटी चेक करने निकली तो स्थिति काफी गंभीर दिखाई दी, राजधानी भोपाल में आयकर भवन के ठीक सामने की सड़क की हालत काफी खराब नजर आई।
बता दें कि, यहां सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन चालकों का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं।
कई सालों से झेल रहे यही परेशानी- स्थानीय नागरिक
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क की समस्या नई नहीं है। कई वर्षों से लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
सम्बंधित ख़बरें
11 अगस्त को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, संगठन मजबूत करने और विपक्ष की रणनीति पर होगा बड़ा मंथन
जीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब, बोले- तथ्यों की पुष्टि करें, प्रायोजित वीडियो के आधार पर राजनीति न करें
18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
दतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
देखें नवभारत की रिपोर्ट
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने सड़क की तस्वीरें और वीडियो साझा कर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उनका कहना है कि राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में शामिल इस सड़क की बदहाल स्थिति सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है।
गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई- स्थानीय लोगों का तंज
कभी कहा गया था कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं और अब हालात ऐसे हैं कि भोपाल में आयकर भवन के सामने सड़क देखकर लोग मजाक में कह रहे हैं कि लगता है गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई है।
यह भी पढ़ें: जीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजधानी के वीआईपी इलाके की सड़क जब इस हाल में है तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन गड्ढों को भरता है या हादसों की खबरें ही भरती रहेंगी।
Exclusive bhopal pothole ridden roads poor condition ground report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
Aug 07, 2026 | 03:14 PMउज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PM‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Aug 07, 2026 | 03:07 PMOh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMFestival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Aug 07, 2026 | 02:58 PMप्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Aug 07, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














