-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- I Will Come Home Only After Becoming An Ias This Was The Last Call With My Mother
IAS बनकर ही आऊंगी घर…ये थी मां के साथ अंतिम कॉल, श्रेया यादव ने तोड़ दिया अपनी मां से किया वादा
- Written By: शुभम पाठक
तीन छात्रों की मौत में एक युवती जिसका नाम श्रेया यादव था, उनकी मां ने अपनी बेटी के जाने के बाद अपनी व्यथा बताई है। जहां उन्होने कहा कि श्रेया ने अंतिम कॉल पर उनसे बात करने के दौरान कहा था कि उसे सबकी बहुत याद आती है। वह अपना सपना पूरा करके वापस आएगी।

श्रेया यादव (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर में IAS कोचिंग में हुए हादसे ने सैकड़ों लोगों की आखें नम कर दी है। व्यथा तो ये है जान गवाएं तीनों छात्रों को घरवालों की बात करें तो उनके ऊपर तो दुखों का पहाड़ टूट गया है। आईएएस बनने का सपना लेकर घर से दिल्ली आएं छात्र उनको क्या पता था कि शासन-प्रशासन की लापरवाही ही उनकी मौत का कारण बन जाएंगी।
तीन छात्रों की मौत में एक युवती जिसका नाम श्रेया यादव था, उनकी मां ने अपनी बेटी के जाने के बाद अपनी व्यथा बताई है। जहां उन्होने कहा कि श्रेया ने अंतिम कॉल पर उनसे बात करने के दौरान कहा था कि उसे सबकी बहुत याद आती है। वह अपना सपना पूरा करके वापस आएगी। लेकिन इस घटना के बाद श्रेया के घर पर मातम छा गया।
वादा तोड़ गई श्रेया…
अपनी मां से IAS बनने का वादा करने वाली श्रेया ने अपना वादा तोड़ दिया। भावूक पल है और सच कहूं तो इस खबर को लिखते हुए भी मन व्याकुल हो रहा है। आखिर क्या गुजर रही होगी उस मां पर जिसने इतनी हिम्मत से अपनी बेटी को सपने पूरे करने के लिए दिल्ली भेजा था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने श्रेया यादव की जान ले ली।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 52 अधिकारियों का हुआ तबादला; 19 का हुआ प्रमोशन
‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
ये भी पढ़ें:-यूपी की सड़क पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत
ये बाते तो हमारी भावनाएं थी चलिए एक बार फिर श्रेया के परिवार की बात करते है। श्रेया के परिवार के लोग खूब रो रहे हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आईएएस बनने गई श्रेया का शव घर आ गया है। श्रेया की मां शांति आंखों में आंसू भरकर कहती हैं कि घटना से एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि उसे सबकी बहुत याद आती है। उसने सबका हालचाल पूछा था और कहा था कि वह अपना सपना पूरा करके वापस आएगी।
लेकिन जब उसकी मौत की खबर आई तो वे हिल गए। श्रेया की मां ने बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चलाने पर सवाल उठाए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि वह आईएएस अफसर बनकर वापस आएगी, लेकिन कौन जानता था कि ऐसा हो जाएगा। हम बेसहारा रह गए। हमारी बेटी चली गई। इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है?
श्रेया की मां ने प्रशासन पर उठाए सवाल
श्रेया के घरवाले लगातार रूप से उसकी किताबें, नोट्स आदि देख कर भावुक हो रहे है। घर वाले केवल यही कह रहे है कि बेटी का सपना आईएएस बनने का था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी।
ये भी पढ़ें:-यूपी की सड़क पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत
श्रेया की मौसी का कहना है कि बेटी अफसर बनने गई थी। सारे सपने चकनाचूर हो गए। वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। हमेशा कहती थी कि छोटी-मोटी नौकरी नहीं करूंगी। हम मरते दम तक उसका चेहरा नहीं भूल पाएंगे।
श्रेया की मौसी ने आगे कहा कि उसने अप्रैल में कोचिंग ज्वाइन की थी, जुलाई में उसकी मौत की खबर आई। आखिर ऐसे तहखाने में कोचिंग क्यों चलाएं कि एक मां के सपने भी उसमें दफन हो जाएं। जो हमारे साथ हुआ, वह किसी और के साथ न हो। प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है।
I will come home only after becoming an ias this was the last call with my mother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














