-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Coaching Incident Has Heated Up The Countrys Politics
दिल्ली कोचिंग हादसे ने गर्म कर दी देश की सियासत, संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
- Written By: शुभम पाठक
संजय राउत ने इस हादसे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया की चिंता है, लेकिन वह मणिपुर नहीं गए और न ही प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले। कुछ लोग महाराष्ट्र में जाति और धर्म के नाम पर मणिपुर जैसा तनाव पैदा करना चाहते हैं।

संजय राउत
नई दिल्ली: दिल्ली में यूपीएससी कोचिंग हादसे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जहां राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से पिछे नहीं हट रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच छिड़े इस जंग में अब यूबीटी नेता संजय राउत ने एंट्री ली है और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
हलांकि ये नई बात नहीं है कि जब कोई हादसा होता है तो राजनीतिक पार्टियां हादसे को भूल उसको लेकर अपनी राजनीतिक सीढ़ी बनाने लगती है। आरोप प्रत्यारोप के बीच यूबीटी नेता संजय राउत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और इसमें आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए।
संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया आरोप
संजय राउत ने इस हादसे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया की चिंता है, लेकिन वह मणिपुर नहीं गए और न ही प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले। कुछ लोग महाराष्ट्र में जाति और धर्म के नाम पर मणिपुर जैसा तनाव पैदा करना चाहते हैं। शरद पवार ने जो कुछ भी कहा है, वह सच है और भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले दंगे कराना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
जिनको कुत्ता नहीं पूछता और भाड़े के टट्टू, सीएम फडणवीस की भाषा पर फूटा संजय राउत का गुस्सा, किया पलटवार
क्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
#WATCH | Old Rajinder Nagar Incident | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "It was a very tragic incident…There should be no blame game…They should think about why this incident happened?… We will welcome if any representative from the government will hold talks with… pic.twitter.com/QMMLdqcO5H — ANI (@ANI) July 29, 2024
इसके साथ ही राउत ने कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि यह हादसा क्यों हुआ? अच्छी बात होती अगर सरकार का कोई प्रतिनिधि जाकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलता, लेकिन अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने ऐसा नहीं किया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया हत्या
दिल्ली कोचिंग में हुए हादसे को लेकर अब शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार का घेराव किया है। जहां उन्होने कहा कि बजट से जुड़े कई मुद्दे हैं जिस तरह से कर निर्धारण का फैसला किया गया है, उससे आम लोगों पर बोझ बढ़ा है, महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। बेरोजगारी के मुद्दे को संबोधित नहीं किया गया है और जिस तरह से बुनियादी ढांचे को नष्ट किया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होने कहा कि जैसा कि पुराने राजेंद्र नगर में हुआ – बेसमेंट में जलभराव के कारण 3 छात्रों की जान चली गई। मैं कहूंगी कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम बजट भाषणों के दौरान उन सभी मुद्दों को उठाएंगे। उन्हें (कोचिंग संस्थानों को) जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एमसीडी के लोगों का क्या? इस मुद्दे पर भाजपा जो गंदी राजनीति कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, एलजी से लेकर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।”
Delhi coaching incident has heated up the countrys politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














