- Hindi News »
- India »
- Telangana Crime Rape Attempt Of St Women Accused Arrested
तेलंगाना में कोलकाता जैसे कांड की कोशिश, भीड़ ने शहर में की आगजनी, आरोपी अरेस्ट, इंटरनेट बंद लगा कर्फ्यू
तेलंगाना के जैनूर में एक 45 साल की आदिवासी महिला के साथ दुषर्कम और मर्डर की कोशिश के मामले के बाद यहां आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
हैदराबाद: तेलंगाना के कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले के जैनूर में एक 45 साल की आदिवासी महिला के साथ दुषर्कम और मर्डर की कोशिश के मामले के बाद यहां आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। बीते बुधवार 4 सिंतबर सुबह से शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर आते तक दो गुटों की हिंसक झड़प में बदल चुका था। पुलिस की मानें तो आरोपी और पीड़ित अलग-अलग धर्म के हैं।
खबरें की मानें तो यहां प्रदर्शन कर रहे करीब 2 हजार आदिवासियों ने आरोपी के समुदाय के लोगों पर हमला किया। उन्होंने उनके धार्मिक स्थल पर पथराव किया। दुकानें भी जलाईं। जवाब में आरोपी के समुदाय के लोगों ने भी आगजनी और पथराव किया। स्थिति काबू में करने के लिए जैनूर में BNSS की धारा 163 लगा दी गई है। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने इलाके का इंटरनेट बंद कर पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई है।वहीं फिर बुधवार शाम होते-होते रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाकर इलाके में कर्फ्यू लगाया गया।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीड़िता के माता-पिता, आधी रात को ‘ब्लैक आउट’
सम्बंधित ख़बरें
राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?
जनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
पुलिस ने बताया कि हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के साथ अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं, जिन्होंने आज फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि जैनूर मंडल में धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा आदेश जारी रहेंगे। स्थिति के आधार पर निषेधाज्ञा हटाने या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि घटना के विरोध में कुछ संगठनों ने रैलियां निकालने का आह्वान किया जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को पड़ोसी आदिलाबाद जिले के चार मंडलों में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी और हिंसा की घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं और जांच जारी है।
यहां पढ़ें – आज CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, क्या मिलेगी राहत
पुलिस के अनुसार जैनूर कस्बे में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी महिला के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के विरोध में आदिवासी संगठनों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया था, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हुए। कुछ आक्रोशित युवकों ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जला दिया और एक धार्मिक स्थल पर पथराव भी किया। स्थिति दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गई।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय की संपत्तियों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई और आगजनी, पथराव और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। ऑटो-रिक्शा चालक ने 31 अगस्त को जैनूर मंडल में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था, लेकिन जब उसने शोर मचाया, तो चालक ने बाद में कथित तौर पर उसे डंडे से मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला सड़क पर बेहोश हो गई।
इसके बाद पुलिस ने महिला को जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया और अब उसका हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने होश में आने के बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उस पर यौन उत्पीड़न, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Telangana crime rape attempt of st women accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














