-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Will Hear Cm Arvind Kejriwals Bail Plea Today
आज CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, क्या मिलेगी राहत
- Written By: राहुल गोस्वामी
सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिका में केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में CBI द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

अगले एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला कांड में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जहां ED इस मामले में CM केजरीवाल को पहले ही जमानत मिल चुकी है, वहीं CBI मामले का फैसला अब भी होना बाकी है। दायर याचिका में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामलों की सूची के अनुसार जस्टीस सूर्यकांत और जस्टीस उज्जल भुइयां की बेंच आज मामले में सुनवाई कर सकती है। शीर्ष अदालत ने 23 अगस्त को सीबीआई को मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने की अनुमति दी थी और केजरीवाल को प्रत्युत्तर के लिए दो दिन का समय दिया था।
यहां पढ़ें – पहली सूची जारी होते ही हरियाणा बीजेपी में लगी इस्तीफों की झड़ी
सम्बंधित ख़बरें
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
बता दें कि केजरीवाल ने जमानत से इनकार किए जाने के खिलाफ और मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाई कोर्ट के बीते 5 अगस्त के आदेश को चुनौती दी है। आप संयोजक को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर एजेंसी से जवाब मांगा।
इधर दिल्ली उहाई कोर्ट ने बीते बुधवार को कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को मिलने न देने के जेल अधिकारियों के फैसले में कोई भी खामी नहीं है। भविष्य में केजरीवाल से मिलने की अनुमति दिये जाने के अनुरोध पर जस्टीस नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि वह मुलाकात के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं, जिस पर जेल अधीक्षक कानून के दायरे में विचार करेंगे।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर चुनाव: जम्मू पूर्व सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बागी नेता चंद्र मोहन शर्मा
दरअसल अदालत ने पाठक और तिहाड़ जेल अधिकारियों के वकील की दलीलें सुनने के बाद बीते 22 अगस्त को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। जेल अधिकारियों ने पाठक को अप्रैल में दो बार केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन तीसरी बार उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके (पाठक) द्वारा दिये गये कुछ बयान जेल नियमों का उल्लंघन करते हैं और ज्यादातर राजनीति से प्रेरित हैं।
Supreme court will hear cm arvind kejriwals bail plea today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














