- Hindi News »
- India »
- Swami Chaitanyananda Update Fake Aadhaar Pan Documents To Fake Mother Father Names
पासपोर्ट बदला, आईडी बदली, मां-बाप भी बदल डाले; गजब का खिलाड़ी निकला चैतन्यानंद, खुल गए सारे राज
17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यनंद सरस्वती गिरफ्तार हो गया है। जांच में खुलासा हुआ कि बाबा ने फरारी के दौरान दो पासपोर्ट, फर्जी आईडी, बदले हुए मां-बाप और झूठे पदों के जरिए पुलिस को चकमा दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यनंद, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Ashram Case: दिल्ली में छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यनंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे हाथ लगे हैं। इस तथाकथित बाबा ने पहचान बदलने और फरार रहने के लिए ऐसी ट्रिक्स अपनाईं जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगतीं।
जांच में सामने आया कि चैतन्यनंद के पास दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट थे- एक पर नाम ‘स्वामी पार्थ सारथी’ और दूसरे पर ‘स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती’। इतना ही नहीं, दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मस्थान (दार्जिलिंग और तमिलनाडु) और मां-बाप के नाम दर्ज थे। उसके पैन कार्ड और बैंक दस्तावेजों में भी जानकारी अलग-अलग पाई गई।
जुलाई में विदेश भागा, अगस्त में केस दर्ज
चैतन्यनंद जुलाई में विदेश चला गया था। 6 अगस्त को दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं, जिनमें से कई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से थीं, ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह फरार हो गया और मथुरा, वृंदावन, आगरा जैसे शहरों में सस्ते होटलों में रुकते हुए पुलिस को चकमा देता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
आधी रात का ऑपरेशन और गिरफ्तारी
27 सितंबर की रात को पुलिस को सूचना मिली कि वह आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल में ‘पार्थ सारथी’ नाम से ठहरा है। पुलिस ने सुबह 3:30 बजे दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, आईपैड और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। एफआईआर में दर्ज है कि बाबा रात में छात्राओं को बुलाता था, आपत्तिजनक मैसेज भेजता था और तीन महिला सहयोगियों की मदद से छात्राओं को चुप कराता था। वह मोबाइल से हॉस्टल और संस्थान के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखता था ताकि छात्राओं की हर हरकत पर नजर रख सके।
फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय दावे
गिरफ्तारी के बाद बाबा के पास से ऐसे विजिटिंग कार्ड मिले जिनमें उसे संयुक्त राष्ट्र और ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधि बताया गया था। उसने यह प्रचार भी किया कि उसके प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधे संबंध हैं, जिससे संस्थान में उसका प्रभाव बना रहा।
बैंक खाते और करोड़ों की संपत्ति
बाबा के नाम कई फर्जी बैंक खाते मिले हैं। एफआईआर के बाद भी उसने 50 लाख रुपये की निकासी की। पुलिस ने आठ करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य निवेश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा को मिला नया ‘घर’, पीएम मोदी करेंगे नए कार्यालय का उद्घाटन
पीड़िताओं की मांग: न्याय अभी अधूरा है
फिलहाल बाबा पांच दिन की पुलिस रिमांड में है। पुलिस अब उसकी महिला सहायिकाओं से आमने-सामने पूछताछ करेगी और संभवतः पीड़ित छात्राओं के सामने भी ले जाया जाएगा। छात्राओं ने गिरफ्तारी पर राहत की सांस ली है, लेकिन वे कहती हैं कि असली न्याय तब होगा जब बाबा को सख्त से सख्त सजा मिले। एक छात्रा ने कहा, “उम्रकैद जैसी सजा ही ऐसे लोगों के लिए सबक बनेगी।”
Swami chaitanyananda update fake aadhaar pan documents to fake mother father names
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













