- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Reprimanded Delhi Government Over Air Pollution
दिल्ली में प्रदूषण से बढ़ी मरीजों की संख्या; SC ने AAP सरकार को लगाई फटकार, हरियाणा- पंजाब से भी मांगा जवाब
- Written By: Saurabh Pal
वायु प्रदूषण से जूझ रही राजधानी दिल्ली में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः वायु प्रदूषण से जूझ रही राजधानी दिल्ली में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जार्ज मसीह की बेंच ने कहा कि बैन का उल्लंघन करने वालों के के खिलाफ कैंपस सील करने जैसी सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि राज्य में पटाखों पर बैन का मुश्किल से ही पालन हो सका। सरकार को कुछ ऐसा करना होगा जिससे अगले वर्ष पटाखों पर बैन का उल्लंघन न हो सके।
दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त से कोर्ट ने मांगा जवाब
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ही नहीं बल्कि पुलिस आयुक्त से पटाखों पर प्रतिबंध प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस को अगली तारीख 14 नवंबर तक जवाब देना होगा।
हरियाणा और पंजाब सौंपेंगे पराली पर रिपोर्ट
वहीं दिल्ली पुलिस के अलावा कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब सरकारों से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने बताया कि दिवाली के समय खेतों में बड़े पैमाने पर फसल अवशेष जलाएं जा रहे हैं। जिसके धुएं से दिल्ली की सहित आस-पास के इलाकों में लगातार वायु प्रदुषण बढ़ रहा है। दिवाली से एक दिन पहले 160 लोगों ने फसल अवशेष में आग लगाई थी। वहीं दिवाली के दिन यह संख्या बढ़कर 560 हो गई। जिससे 3 गुना प्रदुषण में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
पंजाब और हरियाणा में पराली पर कंट्रोल नहीं
प्रदुषण पर सुनवाई कर रही बेंच ने पंजाब और हरियाणा की सरकारों से अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों के दौरान खेतों में आग लगने और पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने पर 14 नवंबर को जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार हलफनामें के माध्यम से बताए कि क्या दिल्ली की सीमा के अंदर भी पराली जलाई गई है। बेंच ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों के दौरान खेतों में आग लगने और पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने पर 14 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
दिल्ली में बढ़े मरीज
गौरतलब है कि दिवाली के दिन अचानक दिल्ली में तेजी से वायु प्रदुषण बढ़ा है। दिल्ली की हवा अब खतरनाक मानी जा रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों में AQI 400 के पार था। प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।
Supreme court reprimanded delhi government over air pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














