दोस्त नदीम संग नजदीकियों को देख माही विज पर उठे सवाल, तो अंकिता लोखंडे का फूटा गुस्सा, ट्रोल्स को लगाई फटकार

Mahhi Vij Best Friend Nadeem Photo Controversy: माही विज और जय भानुशाली के अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज हो गई है। अब दोस्त नदीम को लेकर उठे सवालों पर अंकिता लोखंडे ने खुलकर जवाब दिया।
Ankita Lokhande Supports Mahhi Vij Friend Nadeem Photo Controversy
माही विज और अंकिता लोखंडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ankita Lokhande Supports Mahhi Vij: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी माही विज और जय भानुशाली जब से अपने अलग होने की खबर को सार्वजनिक कर चुके हैं, तब से दोनों लगातार सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। कभी माही की इंस्टाग्राम स्टोरीज को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी जय भानुशाली के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की चर्चाएं होती हैं। हाल ही में माही द्वारा अपने दोस्त नदीम के लिए किए गए एक इमोशनल पोस्ट ने भी लोगों को नई बहस का मौका दे दिया।

माही विज पर इस तरह खुलेआम उंगलियां उठते देख उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का सब्र टूट गया। अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और साफ कहा कि किसी को भी दूसरों के रिश्तों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

माही विज के सपोर्ट में आईं अंकिता लोखंडे

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अंकिता लोखंडे ने लिखा कि वह यह बात किसी सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर कह रही हैं। उन्होंने बताया कि वह सालों से माही और जय को जानती हैं और नदीम के साथ भी उनका अच्छा बॉन्ड है। अंकिता के मुताबिक, माही और नदीम के रिश्ते को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे बेहद परेशान करने वाली हैं।

अंकिता ने साफ शब्दों में लिखा, “नदीम माही और जय के लिए एक मजबूत सहारा हैं और तारा के लिए एक बेहतरीन पिता जैसे फिगर हैं। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। कुछ रिश्ते इज्जत, भरोसे और प्यार पर टिके होते हैं, और बाहर वालों को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है।”

दोस्त नदीम को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा कि एक दोस्त के तौर पर वह यह कह सकती हैं कि नदीम हमेशा मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे हैं और वह उनके लिए बहुत सम्मान रखती हैं। अंकिता ने यह भी जोड़ा कि माही और जय, दोनों ही माता-पिता के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्रोल्स को संदेश देते हुए लिखा, “नकारात्मक बातें फैलाना बंद कीजिए। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दीजिए। कर्म सब देख रहा है।” अंकिता ने अपने पोस्ट के अंत में माही, जय और नदीम तीनों के लिए प्यार और शुभकामनाएं भी भेजीं। अंकिता का यह पोस्ट माही विज ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले माही विज ने दोस्त नदीम को बेटी तारा का फादर फिगर बताते हुए उनके बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। माही ने नदीम को अपना परिवार बताया और यह भी साझा किया कि तारा उन्हें “अब्बू” कहती है। हालांकि, माही का इस तरह खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया, जिसके बाद ट्रोलिंग और तेज हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com