-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Will Bulldozers Be Used Near Another Mosque In Delhi The Action Near The Faiz E Ilahi Mosque Has Already Sparked An Uproar
दिल्ली में एक और मस्जिद के पास चलेगा बुलडोजर? फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास कार्रवाई पर मच चुका है बवाल
- Written By: रंजन कुमार
Delhi Court on Baoli Masjid: दिल्ली हाईकोर्ट ने बाउली मस्जिद के आसपास कथित अतिक्रमण को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि शिकायत की जांच के बाद ही कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

दिल्ली स्थित बाउली मस्जिद। इमेज-सोशल मीडिया
Delhi News: दिल्ली की मस्जिद और दरगाह फैज इलाही के अहाते में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर विवाद थमा नहीं था कि अब एक और मस्जिद का मामला खड़ा हो गया। मामले में कोर्ट द्वारा बाउली मस्जिद के आसपास अतिक्रमण के मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं। अदालत ने कहा है कि शिकायत की जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाए।
डिफेंस कॉलोनी में मौजूद बाउली मस्जिद और उसके आसपास से अवैध कब्जे हटाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर दिल्ली हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया। अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि पहले शिकायत की पूरी जांच होनी चाहिए। उसके बाद कानून के तहत जरूरी कदम उठाए जाएं। बता दें, यह याचिका भी उसी सेव इंडिया फाउंडेशन ने दायर की थी, जिसकी याचिका पर पहले दरगाह फैज इलाही के अहाते में बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। यानी दोनों मामलों में याचिकाकर्ता संस्था एक ही है। पहले मामले में कार्रवाई हो चुकी है। अब दूसरे मामले में अदालत ने सीधे कार्रवाई का आदेश देने के बजाय जांच पर जोर दिया है।
वक्फ बोर्ड ने दी है कोई प्रतिक्रिया
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड के वकील भी अदालत में मौजूद थे। वैसे, जब मामले में वक्फ बोर्ड के एक वकील से बाद में संपर्क किया गया तो उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। वक्फ बोर्ड द्वारा मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। याचिका में कहा गया है कि 25 नवंबर 2025 को इस संबंध में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) समेत कई अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद अब तक कब्जा हटाने के लिए ठोस या प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। याचिका में बताया गया कि शिकायत दिए जाने के बाद काफी समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
यह भी पढ़ें: 30 बुलडोजर, भारी पुलिस बल और फैज-ए-इलाही मस्जिद, दिल्ली में हुई इस कार्रवाई की पूरी कहानी- VIDEO
तुरंत कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाएं
याचिका में अदालत से मांग की गई थी कि STF को निर्देश दिया जाए कि वह इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि जब शिकायत पहले दी जा चुकी है तो उस पर देरी करना सही नहीं है। याचिका में कहा गया कि जिस जमीन पर कब्जे का मामला है, वह डिफेंस कॉलोनी के दो शैक्षणिक संस्थानों के बीच है। इस इलाके में अवैध कब्जे से स्थानीय लोगों और छात्रों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। याचिका के मुताबिक रास्तों और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण होने से आवाजाही में परेशानी होती है। आसपास रहने वाले लोगों के साथ छात्रों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के बाद की जाएगी कार्रवाई
अदालत ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि पहले शिकायत की जांच की जाए और जांच के बाद कानून के तहत जरूरी कदम उठाए जाएं। अदालत ने किसी तरह की सीधी कार्रवाई का आदेश नहीं दिया, बल्कि जांच को तरजीह दी है। माना जा रहा कि अदालत के आदेश के बाद नगर निगम या संबंधित कॉरपोरेशन अदालत के निर्देश के मुताबिक उस स्थान का निरीक्षण करेगा, जहां अतिक्रमण बताया गया है। निरीक्षण के बाद कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी, जैसा कि अदालत ने अपने आदेश में कहा है।
Will bulldozers be used near another mosque in delhi the action near the faiz e ilahi mosque has already sparked an uproar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














