कर्तव्य पथ पर नहीं ले जा सकेंगे ये सामान, गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की लिस्ट

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कर्तव्य पथ पर परेड देखने आने वाले दर्शकों के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी की गई है।
These items will not be allowed on duty, Delhi Police has released a list of banned items for Republic Day.
कर्तव्य पथ परेड करते सेन्य बल। इमेज-सोशल मीडिया, फाइल फोटो
Published on
Updated on

Republic Day Parade 2026 News: देश गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा है। दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने उन वस्तुओं की सूची जारी की है, जिन्हें ले जाने पर प्रतिबंध है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा जांच के दौरान सात परतों वाली प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने को इन नियमों को जान लें।

इन इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर प्रतिबंध

  • प्रतिबंधित उपकरण- लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड, डिजिटल डायरी, पाम-टॉप कंप्यूटर।
  • फोटोग्राफी- आम लोगों के लिए प्रोफेशनल कैमरा या हैंडीकैम अथवा दूरबीन।
  • कनेक्टिविटी-पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, रिमोट कंट्रोल वाली कार की चाबियां।
  • छूट: मोबाइल ले जाने की अनुमति है। हालांकि, नेटवर्क जाम होने की संभावना के चलते इसका उपयोग सीमित हो सकता है।

निजी एवं घरेलू सामानों की मनाही

  • बैग और थैले- किसी भी प्रकार का बैग, ब्रीफकेस, पर्स या पाउच।
  • तरल पदार्थ। जैसे- पानी की बोतल, थर्मस या डिब्बाबंद ड्रिंक्स।

अन्य वस्तुएं

  • सिक्के, पेन, छाता भी प्राथमिक सुरक्षा जांच के दौरान जमा कराए जाते हैं।

ज्वलनशील और खतरनाक वस्तुएं

माचिस, लाइटर, सिगरेट और बीड़ी प्रतिबंधित हैं। परफ्यूम, बॉडी स्प्रे, जेल और किसी भी तरह के एरोसोल कैन पर रोक रहेगी। चाकू, कैंची, रेजर, ब्लेड और स्क्रूड्राइवर जैसे नुकीले सामान ले जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। खिलौना बंदूक या हथियारों की प्रतिकृतियां जब्त कर ली जाएंगी। जूतों की जांच के लिए बीपर और स्कैनर का उपयोग किया जा सकता है।

टिकट कैसे मिलेगा?

सिर्फ आमंत्रण पोर्टल (mod.gov.in) से खरीदे वैध डिजिटल या फिर भौतिक टिकट मान्य रहेंगे। इस टिकट के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी लेकर जाना है। सुरक्षा गेट पर भीड़ से बचने के लिए सुबह 6 बजे तक पहुंच जाएं। सुबह 9:30 बजे से परेड शुरू होगी। ऐसे में कम-से-कम 2 घंटे पहले पहुंच जाएं। राजपथ के आसपास के बहुत रास्ते बंद रहेंगे, इस चलते मेट्रो का उपयोग बेहतर विकल्प है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com