- Hindi News »
- India »
- State Governments Stop The Waqf Law Know The Constitutional Truth
Waqf Law: क्या राज्य सरकारें वक्फ कानून को रोक सकती हैं? जानें ममता-स्टालिन के वादों की संवैधानिक सच्चाई
Wakf Amendment Act 2025: अनुच्छेद 246 के तहत केंद्र व राज्य में कानून विभाजित हैं। वक्फ समवर्ती सूची में है। टकराव होने की स्थिति में अनुच्छेद 254 के तहत केंद्र का ही कानून प्रभावी माना जाएगा।
- Written By: सौरभ शर्मा

ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और एमके स्टालिन ने कानून को अपने-अपने राज्यों में लागू न करने की बात की (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन कानून 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजियां लगातार तेज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के तेजस्वी यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कानून को अपने-अपने राज्यों में लागू न करने की बात कही थी। लेकिन क्या किसी राज्य की सरकार केंद्र द्वारा पारित और राष्ट्रपति की मंजूरी से लागू हुए कानून को रोक सकती है? यह सवाल सभी के लिए चर्चा का विषय है। संविधान क्या कहता है और राज्य सरकारों की संवैधानिक सीमाएं क्या हैं, यही इस बहस की असल जड़ है।
कानून को लेकर राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना केवल एक प्रतीकात्मक कदम होता है, जिसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट पहले भी इस पर स्पष्ट कर चुका है कि किसी राज्य की विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव केवल उस विधानसभा की राय होती है, न कि कोई बाध्यकारी आदेश। कानून के लागू होने या रद्द होने का निर्णय केवल संसद या सुप्रीम कोर्ट ही कर सकती है। ऐसे में राज्यों की असहमति केवल राजनीतिक अभिव्यक्ति मानी जाएगी। इस तरह के विधेयकों को विधानसभा में पारित करवाना भी एक राजनीतिक उद्देश्य ही होता है।
राज्य और केंद्र के बीच संवैधानिक संतुलन
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
भारत के संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार कानून बनाने की शक्तियां केंद्र और राज्य में बंटी हुई हैं। वक्फ जैसे मुद्दे समवर्ती सूची में आते हैं, जिस पर दोनों सरकारें कानून बना सकती हैं। लेकिन अगर इस सूची के विषय पर राज्य और केंद्र के कानून में टकराव हो जाए, तो संविधान का अनुच्छेद 254 साफ करता है कि उस स्थिति में केंद्र का कानून ही मान्य होगा।
राज्य की सीमाएं और असहयोग की नीति
चूंकि वक्फ संशोधन कानून संसद द्वारा पारित और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हो चुका है, इसलिए कोई भी राज्य इसे रोक नहीं सकता। हालांकि राज्य सरकारें व्यवहारिक रूप से इसे लागू करने में असहयोग कर सकती हैं। वे प्रशासनिक अमला तैनात न कर, कार्यालय न बनाकर या वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन न कर इसके प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन यह नीति संवैधानिक भावना के विरुद्ध मानी जा सकती है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राजनीतिक विरोध बनाम कानूनी बाध्यता
राज्य सरकारों द्वारा कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे वे अपनी असहमति दर्ज कराते हैं, लेकिन इसका कोई कानूनी असर नहीं होता। जब तक सुप्रीम कोर्ट इस कानून को रद्द नहीं करता, तब तक यह पूरे देश में लागू रहेगा और राज्यों को इसे मानना ही होगा। ऐसे में विरोध की राजनीति एक प्रतीक बनकर रह जाती है।
State governments stop the waqf law know the constitutional truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













