Asia Cup 2025: एशिया कप टी20 के टॉप 5 विकेट टेकर, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

Highest wicket taker in Asia Cup T20 Format: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक होगा। ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- टी20 फॉर्मेट
भुवनेश्वर कुमार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asia Cup: इस वक्त भारत,पाकिस्तान, बाग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2025 का बेसब्री से इंतजार है। पिछली बार की तरह इस बार भी एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक होगा। ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। आइए इसी कड़ी में उन गेंदबाजों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट झटके हो।

भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में भारत के होनहार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम टॉप-1 में शुमार है। भारतीय तेज गेंदबाज ने साल 2016 से 2022 के बीच टी20 फॉर्मेट के छह मैच खेले, जिसमें कुल 23 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए।

अमजद जावेद

यूएई के गेंदबाज अमजद जावेद ने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। यूएई के इस गेंदबाज ने साल 2016 में टी20 फॉर्मेट का एशिया कप खेला। उन्होंने सात मैचों में 14.08 की औसत के साथ 12 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 138 रन दिए।

मोहम्मद नवीद

तीसरे नंबर पर भी यूएई के गेंदबाज लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। यूएई के इस खिलाड़ी ने सात मुकाबलों में कुल 27.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें कुल 166 रन देते हुए 11 विकेट हासिल किए।

राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने साल 2016 से 2022 के बीच आठ मुकाबले खेले, जिसमें कुल 31 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान अफगानी स्पिनर के नाम 11 विकेट रहे।

हार्दिक पांड्या

इस तेज गेंदबाज ने साल 2016 से 2022 के बीच एशिया कप के इस फॉर्मेट में कुल आठ मुकाबले खेले, जिसमें 18.81 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए। इस दौरान पांड्या ने कुल 29.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 177 रन विपक्षी बल्लेबाजों को दिए।

अल-अमीन हुसैन

बांग्लादेश के इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने पांच मुकाबलों में 12.18 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 16.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें कुल 101 रन दिए।

इससे पहले साल 2022 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। भारतीय टीम सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना पाई। फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com