Nagpur Weather: समय-समय पर गियर बदल रहे बादल, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Nagpur Weather Update: नागपुर में बीते दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। तेज बारिश से नागपुर शहर का तापमान लुढ़क गया है। आज के लिए भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Nagpur Weather Update: नागपुर में बीते दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। तेज बारिश से नागपुर शहर का तापमान लुढ़क गया है। आज के लिए भी आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश की चेतावनी (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather News: बुधवार को सुबह 7 बजे से पूरे दिन बारिश होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है और नागपुरवासियों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की। 24 घंटों में 33 मिमी बादल बरसे। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया।

वहीं मीठा नीम दरगाह के पास एक पेड़ गिर गया। शहर के कुछ हिस्सों में खुदाई की गई है और उससे निकली मिट्टी सड़कों पर आ गई है जिससे दोपहिया वाहन सवारों को जोखिम उठाकर वाहन चलाना पड़ा। बूंदाबांदी के कारण आरयूबी में पानी जमा नहीं हुआ जिससे नागरिकों को आवागमन में राहत मिली।

बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक शहर में 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं शाम 5.30 बजे तक 18.0 मिमी बादल बरसे। प्रशासन ने अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार से 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बुधवार को भविष्यवाणी सही साबित हुई और पूरे दिन बारिश होती रही।

कभी रिमझिम कभी तेज बारिश

किसी एरिया में कम तो किसी में ज्यादा बारिश देखने को मिला। बारिश समय-समय पर गियर बदले, कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया जो परेशानी का सबब बन गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया जो मंगलवार को 33.8 डिग्री था। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिसे रहा. 24 घंटों में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पेड़ कार पर गिर गया

बारिश के दौरान सिविल लाइंस स्थित भवन्स स्कूल के सामने खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। दमकल विभाग के कर्मियों ने टहनियां काटकर पेड़ को कार से हटाया और सड़क भी साफ किया।

महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है और बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई के साथ तटीय इलाकों में गुरुवार को सुबह से बारिश हो रही है। IMD ने गुरुवार यानी 14 अगस्त को महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के विभिन्न हिस्सों बाढ़ जैसे हालातों की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com