VIDEO: वोटर ID पर भिड़े बिहार के पूर्व और वर्तमान डिप्टी CM, तेजस्वी के आरोपों पर आया सिन्हा का जवाब

Bihar Sir Row: राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) हैं। विजय सिन्हा ने रविवार को इस मामले में पलटवार किया है।

Bihar Sir Row: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) हैं। विजय सिन्हा ने रविवार को इस मामले में पलटवार किया है। सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन से संबंधित दस्तावेज भी मीडिया के साथ साझा किए। उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी न होने पर भी सवाल उठाया। डिप्टी सीएम ने कहा, "पहले मेरे पूरे परिवार का नाम पटना में दर्ज था। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया था। वहां से नाम हटवाने के लिए मैंने फॉर्म भी भरा था। मेरे पास सबूत हैं। किसी कारणवश मेरा नाम नहीं हटा तो मैंने बीएलओ को बुलाकर लिखित आवेदन दिया और रसीद ले ली। मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com