Pappu Yadav ने बांधे Rahul Gandhi की तारीफों के पुल, बोले- वो जिम्मेदारियों की बात करते हैं

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विपक्ष को लेकर अपना सामने रखा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार विपक्षी नेता बताया है। उन्होंने राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है।

भारत की सियासी पिच पर आए दिन पक्ष और विपक्ष के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहता है। इसी बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष का मतलब है इस देश के संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, हर गलत परंपरा के खिलाफ आवाज उठाना, मरती हुई सरकार को जगाना और उन्हें संविधान की शपथ याद दिलाना। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि जब जब गरीबों के अधिकारों का हनन होगा, तब तब विपक्ष इसको लेकर आवाज जरूर उठाएगा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को पूरी दुनिया जानती है। राहुल गांधी के आचरण, विचार और कर्तव्यों में किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं है, वो जिम्मेदारियों की बात करते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com