-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Slow Voting In Mumbai Voters Returned Without Voting
मुंबई में मतदान की धीमी गति, लंबी कतारों से हुई मतदाताओं को परेशानी, वोट डाले बिना ही लौटे
- Written By: शुभम सोनडवले
मुंबई मतदाताओं को मतदान में देरी, धीमी गति और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते लंबे समय तक लाइन में इंतजार करने के बाद वोट डाले बिना ही वापस चले गए। उद्धव ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किए जाने का आरोप लगाया।

कतार में खड़े मतदाता (फोटो: पीटीआई)
मुंबई. मुंबई निवासियों को सोमवार को उमस भरे मौसम की स्थिति के बीच मतदान में देरी, धीमी गति और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा, जिस पर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने चिंता जताई है। कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोग लंबे समय तक लाइन में इंतजार करने के बाद वोट डाले बिना ही वापस चले गए।
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किए जाने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में आज लोकसभा चुनाव के तहत मुंबई शहर की छह सीट सहित 13 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। मुंबई उत्तर-पश्चिमी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत गोरेगांव निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे अपना वोट डालने के लिए 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
गोरेगांव पूर्वी के बिंबिसर नगर निवासी एक मतदाता ने कहा, “मैं दोपहर के समय अपना वोट डालने पहुंचा था, लेकिन इसमें डेढ़ घंटे का समय लगा। मैं वरिष्ठ नागरिक हूं और फिर भी वोट डालने पहुंचा, लेकिन इसमें 2019 के मुकाबले अधिक समय लगा।”
सम्बंधित ख़बरें
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
मुंबई के पास भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र के निवासी सुल्तान शेख ने कहा, “मुझे बताया गया कि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है, इसलिए मैं मतदान नहीं कर सका।”
भिवंडी निवासी विमल ठक्कर ने दावा किया कि उनके घर के सभी छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। उन्होंने कहा, “यह वही मतदान केंद्र है, जहां हमने पहले वोट डाला था। हम अन्य मतदान केंद्रों पर भी गए, लेकिन वहां भी हमारे नाम सूची में नहीं थे।”
कतार में खड़े मतदाता (फोटो: पीटीआई)
शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरीवली के कुछ मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और लोग वोट डालने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे। उद्धव ठाकरे ने दोपहर के समय एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मतदाताओं में बहुत उत्साह है, लेकिन निर्वाचन आयोग पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। कुछ क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों द्वारा (मतदान प्रक्रिया में) देरी की जा रही है।” महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक औसतन 48.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मुंबई के मलाड इलाके में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़ीं शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “एक बूथ पर करीब 2,000 मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है। गति बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को दो मशीन (ईवीएम) उपलब्ध करानी चाहिए थीं। ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग लोगों को मतदान करने से हतोत्साहित कर रहा है। सुबह 7.30 बजे से खड़े लोग 10 बजे वोट डाल सकेंगे।”
मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने कहा, “मुझे मतदाताओं से शिकायतें मिली हैं कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। लंबी कतारें और गर्मी उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है। कुछ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल किए बिना घर लौट गए हैं।” (एजेंसी)
Slow voting in mumbai voters returned without voting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM











