- Hindi News »
- India »
- Shashi Tharoor On Indias Stand On Ukraine Russia Crisis We Are In A Difficult Situation
यूक्रेन-रूस संकट पर भारत के रुख पर बोले शशि थरूर- हम मुश्किल स्थिति में हैं
- Written By: किर्तेश ढोबले

ANI Photo
नई दिल्ली: लोकसभा सदस्य शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन-रूस संघर्ष (Ukraine-Russia Crisis) पर भारत अपने कूटनीतिक रुख पर बातचीत करने में बहुत ‘‘जटिल और चुनौतीपूर्ण दौर” से गुजरा है तथा अन्य देशों के साथ उसके कई हितों के कारण वह ‘‘एक तरह से मुश्किल स्थिति में है, जिसमें छोटी-सी गलती के भी बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं।” वह ‘यूक्रेन अनकही (झलकियां)’ पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद यहां बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत, यूक्रेन-रूस संकट पर अपने रुख पर बातचीत में बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरा है। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत अपने पहले ही बयान में ऐसा कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं दिखा था जिससे रूस को परेशानी होती” थरूर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की इस सप्ताह भारत की संभावित यात्रा पर कहा, ‘‘उनके पास बचाव के लिए कठिन वजह होगी और मुझे भरोसा है कि नयी दिल्ली में वह जो बातचीत करने जा रहे हैं, वह काफी दिलचस्प होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
मॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
केरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
इधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में (यूक्रेन संकट पर) मतदान से अनुपस्थित रहते हुए अपने बयानों में हम अपने सिद्धांतों को दोहराने में अधिक मुखर रहे हैं और हमारी कूटनीति ने उन विविध हितों को ध्यान में रखा है, जिनकी हमें देखभाल करनी है।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम क्वाड के सदस्य हैं और हम नहीं चाहते कि अमेरिका हिंद-प्रशांत से अपनी नजर हटाए और पूरी तरह यूरोप पर ध्यान केंद्रित करे।” थरूर ने कहा, ‘‘ यूक्रेन से हमें पहले कुछ सप्ताहों में 23,000 भारतीय नागरिकों को निकालना पड़ा, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। इसलिए, इन सभी हितों के कारण हम मुश्किल स्थिति में हैं, जिसमें छोटी-सी गलती के भी बुरे परिणाम हो सकते हैं।”(एजेंसी)
Shashi tharoor on indias stand on ukraine russia crisis we are in a difficult situation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
May 23, 2026 | 01:06 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














