-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Shahdara Gurudwara Waqf Dispute Supreme Court Rejects Claim
शाहदरा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर वक्फ बोर्ड का दावा सुप्रीम कोर्ट से खारिज, कोर्ट बोला- आजादी से पहले से चल रहा है पूजा-पाठ
- Written By: सौरभ शर्मा
सुप्रीम कोर्ट ने शाहदरा गुरुद्वारे को वक्फ संपत्ति मानने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, 1947 से यह गुरुद्वारा है, वक्फ बोर्ड का दावा और 10 लाख की मांग खारिज की जाती है।

दिल्ली के यमुनापार में शाहदरा क्षेत्र के एक गुरुद्वारे पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ संपत्ति बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि यह जगह 1947 से पहले से गुरुद्वारा है और वहां लगातार धार्मिक गतिविधियां चल रही हैं। कोर्ट ने हाईकोर्ट के 2010 के उस फैसले को भी बरकरार रखा, जिसमें इसे वक्फ संपत्ति मानने से इनकार किया गया था।
विवादित संपत्ति को लेकर वक्फ बोर्ड ने दावा किया कि कभी यहां मस्जिद थी, लेकिन अब यहां गुरुद्वारा है। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि यह स्थान उन्होंने वैध रूप से खरीदा है और यह उनके स्वामित्व में है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड इस बात के पर्याप्त प्रमाण नहीं दे सका कि यह भूमि वक्फ संपत्ति है, और इसे धार्मिक स्थल के रूप में स्वीकार किया गया है, जहां आज भी श्रद्धालु अरदास और पाठ करते हैं।
सुनवाई में कोर्ट का स्पष्ट रुख
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब यह स्थान वर्षों से गुरुद्वारा के रूप में स्थापित है और वहां नियमित पूजा-पाठ हो रहा है, तो अब उसे लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। न्यायालय ने कहा कि जिस स्थान पर लंबे समय से धार्मिक गतिविधियां चल रही हैं, वहां हस्तक्षेप का कोई औचित्य नहीं बनता।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
किरोड़ी के छापों से सरकार में हलचल, क्या अपने ही मंत्रियों पर टारगेट कर रहे हैं कृषि मंत्री
वक्फ बोर्ड के दावे पर सवाल
वक्फ बोर्ड ने यह कहते हुए दावा किया था कि यहां पहले मस्जिद थी, और अब वहां से 10 लाख रुपये की वसूली होनी चाहिए। लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ दावे करने भर से वक्फ संपत्ति नहीं बन जाती। निचली अदालतों ने पहले वक्फ बोर्ड के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्लियर कट कह दिया कि ये मामला आजादी से पहले का है और इस याचिका को खारिज कर दिया।
Shahdara gurudwara waqf dispute supreme court rejects claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
Jul 08, 2026 | 02:01 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














