-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ex Cji Dy Chandrachud Reacts On Allegations About Justice Bela Trivedi Bail Cases
‘जिसे बेल नहीं देनी, उसे जस्टिस बेला के पास भेज दो?’ आरोपों पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने तोड़ी चुप्पी
- Written By: सौरभ शर्मा
EX CJI चंद्रचूड़ ने उन पर लगे तमाम आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 21000 लोगों को जमानत दी गई। उन्होंने कहा SC में केसों का आवंटन एक कंप्यूटराइज्ड रैंडम प्रक्रिया के तहत होता है।

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Ex CJI DY Chandrachud Speak on Allegations: देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने ऊपर लगे उन गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह जमानत न देने वाले मामले जानबूझकर जस्टिस बेला त्रिवेदी की बेंच को सौंपते थे। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से निराधार और तथ्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट में केसों का आवंटन एक कंप्यूटराइज्ड रैंडम प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश की कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं होती।
यह धारणा बनाई जा रही थी कि जस्टिस बेला त्रिवेदी जमानत देने के मामले में काफी सख्त रुख रखती हैं, और जिन याचिकाओं को खारिज करना होता था, उन्हें पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ चतुराई से उनकी बेंच को आवंटित कर देते थे। इन चर्चाओं ने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिस पर अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने खुद तथ्यों और आंकड़ों के साथ विस्तार से जवाब दिया है। उन्होंने इस तरह के आरोपों को न्याय व्यवस्था की छवि खराब करने वाला बताया।
आंकड़ों से दिया आरोपों का जवाब
पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन तथ्य कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। उन्होंने बताया, “जब मैंने कहा था कि हम जमानत को प्राथमिकता देंगे, तो अपने दो साल के कार्यकाल में हमने 21,000 मामलों में जमानत दी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दौरान हर उस व्यक्ति को जमानत मिली जो इसका हकदार था। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले का जिक्र किया, जिन्हें प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
यह भी पढ़ें: सपा के गढ़ में सेंध, RSS का तजुर्बा… क्या यह दलित नेता बनेगा UP बीजेपी का नया अध्यक्ष?
एक-दो शिकायतों से व्यवस्था पर सवाल नहीं
जस्टिस चंद्रचूड़ ने समझाया कि जमानत के मामले सुप्रीम कोर्ट की हर बेंच सुनती है, क्योंकि ये आपराधिक मामलों का एक बड़ा हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक या दो शिकायतों के आधार पर पूरी व्यवस्था को गलत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि “जमानत एक नियम होना चाहिए और जेल एक अपवाद”। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब कोई जज रिटायर होता है या किसी बेंच का पुनर्गठन होता है, तो मामलों का आवंटन एक स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही किया जाता है, जिसमें किसी भी तरह के व्यक्तिगत हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं होती।
Ex cji dy chandrachud reacts on allegations about justice bela trivedi bail cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














