- Hindi News »
- India »
- Scindia Emergency Row Father Vs Grandmother Congress Response
‘दादी की बात की, तो पिता को क्यों भूले’ आपातकाल पर सिंधिया से कांग्रेस का सवाल
आपातकाल की 50वीं बरसी पर एक और सियासी नोकझोंक हुई। सिंधिया ने अपनी दादी को याद कर कांग्रेस पर वार किया, तो इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा क्या वे पिता माधवराव सिंधिया को भी भुला देंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फोटो- सोशलम मीडिया)
नई दिल्ली: आपातकाल की 50वीं बरसी पर देश में राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है, वहीं विपक्ष इसे सत्ता का दुरुपयोग बताकर सत्ताधारी दल को घेर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनी दादी विजया राजे सिंधिया को याद करना कांग्रेस को नागवार गुज़रा। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या भाजपा में रहते हुए सिंधिया अपने पिता माधवराव सिंधिया को भूल गए हैं?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी दादी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और आपातकाल के दौरान उन्हें जेल की यातना भी झेलनी पड़ी। उन्होंने लिखा, “राजसी जीवन त्यागकर उन्होंने जनता की सेवा का मार्ग चुना और कभी झुकी नहींं।” सिंधिया का यह बयान भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ अभियान का हिस्सा माना गया।
कांग्रेस के तीखे सवाल पिता को क्यों भुले
सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिय महाराज, आप अपने पूज्य पिताजी का कभी जिक्र क्यों नहीं करते? क्या भाजपा का प्रचार करते हुए आप उन्हें पूरी तरह भुला देंगे?” खेड़ा ने याद दिलाया कि माधवराव सिंधिया इंदिरा गांधी की सरकार में 1980 में सांसद बने थे और उन्होंने हमेशा संघ की विचारधारा का विरोध किया। खेड़ा ने बताया कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि माधवराव सिंधिया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था रखते हुए आपातकाल में भी कांग्रेस के साथ रहना चुना, न कि विरोध की राजनीति।
सम्बंधित ख़बरें
‘SIR 2’ के लिए बीजेपी महाराष्ट्र की खास तैयारी, जारी की गई प्रतिनिधियों की सूची
शर्म की बात मैं बताता हूं…. Epstein, अडानी और ट्रेड डील पर राहुल गांधी का PM मोदी पर वार
राहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
कांग्रेस ने RSS पर भी साधा निशाना
पवन खेड़ा ने सिर्फ सिंधिया ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भी घेरा। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान आरएसएस प्रमुख बालासाहेब देवरस ने इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर बधाई दी थी और खुद को विरोध आंदोलन से अलग कर लिया था। खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए लिखा, पिता मच्छर नहीं मार पाए, बेटा खुद को योद्धा बताता है। उन्होंने संघ के संघर्ष को ‘चावल के एक दाने पर लिखा जा सकने वाला’ बताया।
यह भी पढ़ें: मानसून बना मुसीबत, हरियाणा से तेलंगाना व गुजरात से महाराष्ट्र तक आफत की बारिश
सिंधिया और कांग्रेस के बीच यह वाकयुद्ध न सिर्फ एक राजनीतिक विवाद को जन्म देता है, बल्कि यह दिखाता है कि आपातकाल की स्मृति आज भी भारतीय राजनीति में कितनी गहरी धंसी हुई है।
Scindia emergency row father vs grandmother congress response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
Feb 23, 2026 | 10:02 PMअभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 09:58 PMक्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
Feb 23, 2026 | 09:55 PMबदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Feb 23, 2026 | 09:54 PMक्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Feb 23, 2026 | 09:47 PMवर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
Feb 23, 2026 | 09:45 PMमध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
Feb 23, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














